पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी की जयंती

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती जिले में रविवार को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। इसी कड़ी में सिविल लाइन स्थित जिला स्वतंत्रता सेनानी भवन में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 06:25 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 06:53 PM (IST)
पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी की जयंती
पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी की जयंती

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती जिले में रविवार को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। इसी कड़ी में सिविल लाइन स्थित जिला स्वतंत्रता सेनानी भवन में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी नवीन गोयल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वाधीनता संग्राम में उनके अमूल्य योगदान के बारे में सभी को जानकारी दी गई। इस अवसर पर मांग की गई कि आजाद हिद फौज (आइएनए) के नाम पर जिले में भी एक चौक होना चाहिए। इसका सभी ने समर्थन किया।

मुख्य अतिथि ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर प्रकाशित एक पुस्तक नेताजी सुभाष प्रश्नोत्तरी का विमोचन किया। मौके पर उपस्थित लोगों में यह पुस्तक वितरित की गई। उत्तराधिकारी समिति के जिला अध्यक्ष कपूर सिंह दलाल ने लोगों से आग्रह किया कि हर साल हम सभी इसी प्रकार से एकत्र होकर नेताजी की जयंती मनाते रहें। उन्होंने नेताजी पर आधारित एक कविता खूनी हस्ताक्षर सुनाकर लोगों को राष्ट्रभक्ति के जोश से भर दिया।

समिति के महासचिव सूबेदार बिजेंद्र सिंह ठाकरान ने भी नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला। नेताजी सुभाष प्रश्नोत्तरी को प्रदेश के स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल कराने की मांग की गई। समिति की ओर से उपस्थित जनसमूह को नेताजी के फोटो के साथ एक बैज भी लगाया गया।

समिति के मीडिया सचिव अतर सिंह संधू ने कहा कि देश का युवा देश की आजादी में नेताजी के योगदान को हमेशा याद रखेंगे। कार्यक्रम में लेखराज सिंह ,हरि सिंह सनसनवाल, राष्ट्र दहिया, बलराज सिंह अहलावत, कर्मवीर कटारिया, सिंह राघव, प्रमिला चाहर, मोना यादव, हवा सिंह, वेद रामपुरा और बनवारी लाल सिगला उपस्थित रहे। मैपस्को कासाबेला में हुआ कार्यक्रम

सेक्टर-82 स्थित मैपस्को कासाबेला सोसायटी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। लोगों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया। कार्यक्रम में सोसायटी निवासी धर्मवीर सिंह, वायु सेना से सेवानिवृत्त एसएन शर्मा, रमन शर्मा, महेश चतुर्वेदी, वेद प्रकाश, मुरली, संध्या, राजेश मित्तल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी