'मन की बात' में PM मोदी ने किया गुरुग्राम के म्यूजियो कैमरा म्यूजियम का जिक्र, जानिए क्या है इसकी खासियत

Museo Camera Museum in Gurgaon प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को मन की बात (Mann Ki Baat) कार्यक्रम के 101वें एपिसोड में म्यूजियो कैमरा म्यूजियम का जिक्र किया। यह गुरुग्राम में स्थित अनोखा म्यूजियम है। इसमें 8 हजार से ज्यादा कैमरों का कलेक्शन मौजूद है।

By Abhishek TiwariEdited By: Publish:Sun, 28 May 2023 12:33 PM (IST) Updated:Sun, 28 May 2023 12:33 PM (IST)
'मन की बात' में PM मोदी ने किया गुरुग्राम के म्यूजियो कैमरा म्यूजियम का जिक्र, जानिए क्या है इसकी खासियत
PM मोदी ने किया गुरुग्राम के म्यूजियो कैमरा म्यूजियम का जिक्र, जानिए क्या है इसकी खासियत

गुरुग्राम, ऑनलाइन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को 'मन की बात' (Mann Ki Baat) कार्यक्रम के 101वें एपिसोड में जिस अनोखे म्यूजियम का जिक्र किया। वह गुरुग्राम स्थित म्यूजियो कैमरा म्यूजियम है।

आप भले ही फोटोग्राफी में रुचि रखते हों या नहीं, इसके बावजूद यह म्यूजियम आपको निराश नहीं करेगा। आइए जानते हैं कि इस म्यूजियम में खास बात क्या है। इस म्यूजियम में 1860 के बाद के 8 हजार से ज्यादा कैमरों का कलेक्शन मौजूद है। म्यूजियम में 100 से ज्यादा देशों के 2500 से अधिक एंटीक कैमरे हैं। इसे भारत की फोटोग्राफिक विरासत को प्रिजर्व करने के उद्देश्य से बनाया गया था। यहां पर दुर्लभ विंटेज कैमरों से लेकर बीते दिनों की कुछ खूबसूरत मूल तस्वीरों तक को देखने का अवसर मिलता है। यह म्यूजियम 1000 से अधिक एनालॉग कैमरों का घर है, जो इस स्थान को बेहद ही खास बनाता है।

टिकट प्राइज-

भारतीय निवासी- 200 रुपये गैर भारतीय निवासी- 300 रुपये 10 साल से कम उम्र के बच्चे मुफ्त प्रवेश कर सकते हैं। सरकारी स्कूल / कॉलेज के छात्र (समूहों में): 100 रुपये प्रति व्यक्ति निजी स्कूल/कॉलेज के छात्र (समूहों में) 200 रुपये प्रति व्यक्ति

खुलने का समय

यह सप्ताह में छह दिन सुबह 11 से शाम 7 बजे तक खुला रहता है। सोमवार को बंद रहता है।

गौरतलब है कि इससे पहले, पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, "बीते वर्षों में भी हमने भारत में नए-नए तरह के म्यूजियम और मेमोरियल बनते देखे हैं। स्वाधीनता संग्राम में आदिवासी भाई-बहनों के योगदान को समर्पित 10 नए म्यूजियम बनाए जा रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "कुछ दिन पहले ही भारत में International Museum Expo का भी आयोजन किया था। इसमें दुनिया के 1200 से अधिक म्यूजियम की विशेषताओं को दर्शाया गया। हमारे यहां भारत में अलग-अलग प्रकार के ऐसे कई म्यूजियम हैं, जो हमारे अतीत से जुड़े अनेक पहलुओं को प्रदर्शित करते हैं।"

मुंबई के म्यूजियम का भी किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने कहा, "गुरुग्राम में एक अनोखा संग्रहालय है - Museo Camera, इसमें 1860 के बाद के 8 हजार से ज्यादा कैमरों का कलेक्शन मौजूद है। तमिलनाडु के Museum of Possibilities को हमारे दिव्यांगजनों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय एक ऐसा म्यूजियम है, जिसमें 70 हजार से भी अधिक चीजें संरक्षित की गई हैं।"

Image Credit- wearegurgaon, Wikimedia

Gurugram has a unique museum - Museo Camera. It houses a collection of more than 8,000 cameras belonging to the era after 1860. Tamil Nadu's Museum of Possibilities has been designed keeping in mind our Divyang people: PM Modi during the 101st episode of #MannKiBaat pic.twitter.com/BTvxPTDN0v— ANI (@ANI) May 28, 2023

chat bot
आपका साथी