मातृ-पितृ वंदन कार्यक्रम : बुजुर्ग बोझ नहीं बल्कि परिवार की अमूल्य धरोहर : विजय कुमार

पश्चिम सभ्यता-संस्कृति से प्रभावित होकर कुछ लोग बुजुर्गों को बोझ समझने लगे हैं। माता-पिता के प्रति सम्मान में कमी करने लगे हैं। यह अच्छा संकेत नहीं। समाज को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना होगा। यह मानकर चलना चाहिए कि परिवार ही ताकत है।

By Vinay TiwariEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 06:22 PM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 06:22 PM (IST)
मातृ-पितृ वंदन कार्यक्रम : बुजुर्ग बोझ नहीं बल्कि परिवार की अमूल्य धरोहर : विजय कुमार
पूरी दुनिया में भारत की पहचान बुजुर्गों व माता-पिता के सम्मान को लेकर भी है। (फाइल फोटो)

गुरुग्राम (आदित्य राज)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की हरियाणा इकाई के प्रांत प्रचारक विजय कुमार ने कहा कि बुजुर्ग बोझ नहीं बल्कि अमूल्य धरोहर हैं। पश्चिम सभ्यता-संस्कृति से प्रभावित होकर कुछ लोग बुजुर्गों को बोझ समझने लगे हैं। माता-पिता के प्रति सम्मान में कमी करने लगे हैं। यह अच्छा संकेत नहीं। समाज को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना होगा। यह मानकर चलना चाहिए कि परिवार ही ताकत है। परिवार की मजबूती के लिए माता-पिता का सम्मान आवश्यक है। उनका सम्मान करके ही हम न केवल ऊंचाई को प्राप्त कर सकते हैं बल्कि असली सुख की अनुभूति कर सकते हैं। 

प्रांत प्रचारक विजय कुमार रविवार को हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान (एचएसएसएफ) की हरियाणा इकाई द्वारा आयोजित मातृ-पितृ वंदन कार्यक्रम काे रोहतक कार्यालय से आनलाइन संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का संचालन गुरुग्राम जिले के गांव बंधवाड़ी में अर्थ सेवियर्स फाउंडेशन द्वारा संचालित आश्रम से किया गया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में भारत की पहचान बुजुर्गों व माता-पिता के सम्मान को लेकर भी है। अतिथि देवो भव की परंपरा अपनी संस्कृति है। पश्चिम सभ्यता-संस्कृति के प्रभाव में आकर अपनी सभ्यता-संस्कृति को भूलना आनेवाले समय में घातक साबित होगा।

राष्ट्र की मजबूती के लिए अपनी सभ्यता व संस्कृति को मजबूती पर जोर देना होगा। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक गुणवंत सिंह कोठारी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अर्थ सेवियर्स फाउंडेशन के अध्यक्ष रवि कालरा शामिल हुए। कार्यक्रम के संयोजक भूमिका शिक्षाविद् डा. अशोक दिवाकर ने निभाई।

कार्यक्रम में प्रदेश के 2500 परिवारों के लगभग 12000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। मंच संचालन हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान की हरियाणा इकाई के सचिव प्रदीप शर्मा ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रो. लोकेश शर्मा, कर्नल (रिटा.) जेके सिंह, सुजाता गुण, नरोत्तम वर्ष, संदीप शर्मा आदि ने भी विशेष भूमिका निभाई। इस मौके पर आश्रम के 30 बुजुर्गों का सम्मान भी किया गया। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी