Madhya Pradesh Politics: आइटीसी ग्रैंड भारत होटल पहुंचे 3 दिग्गज नेता, 106 BJP विधायकों संग करेंगे लंच

Madhya Pradesh Politicsलंच में भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पार्टी के महासचिव डॉ. अनिल जैन भी शामिल होंगे।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 12 Mar 2020 11:47 AM (IST) Updated:Thu, 12 Mar 2020 11:47 AM (IST)
Madhya Pradesh Politics: आइटीसी ग्रैंड भारत होटल पहुंचे 3 दिग्गज नेता, 106 BJP विधायकों संग करेंगे लंच
Madhya Pradesh Politics: आइटीसी ग्रैंड भारत होटल पहुंचे 3 दिग्गज नेता, 106 BJP विधायकों संग करेंगे लंच

गुरुग्राम [सत्येंद्र सिंह]। Madhya Pradesh Politics : तावडू मानेसर स्थित आइटीसी ग्रैंड भारत होटल में ठहरे मध्य प्रदेश के भाजपा विधायकों ने बृहस्पतिवार को अपने कमरों में ही नाश्ता किया। इसके बाद कुछ विधायकों ने गोल्फ भी खेला।

दोपहर का लंच सभी एक साथ करेंगे

मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर में यहां पर मौजूद सभी 106 विधायकों के एक साथ लंच करने की योजना है। लंच में भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पार्टी के महासचिव डॉ. अनिल जैन भी शामिल होंगे। भाजपा के ये तीनों नेता रात को भी होटल पहुंचे थे और विधायकों से मुलाकात करने के बाद दिल्ली चले गए थे।

बता दें कि मध्य प्रदेश में सियासी घमासान के बीच बेंगलुरु के एक होटल में रुके कांग्रेस के 22 विधायक इस्तीफा भेज चुके हैं व तीन विधायक किसी के संपर्क में नहीं हैं। सभी विधायक कांग्रेस से त्यागपत्र देकर भाजपा ज्वाइन कर चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक बताए जा रहे हैं। इससे मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार संकट में है।

इस उठापटक पर मुख्यमंत्री कमलनाथ और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया। वहीं इस पर भाजपा का कहना है कि मध्य प्रदेश में जो कुछ हो रहा है, इस सबके पीछे राज्य कांग्रेस नेताओं की अंदरूनी कलह और पॉवर पॉलिटिक्स है। राज्य में जबसे कमलनाथ सीएम बने हैं, तब से कई बार गुटबाजी की बातें सामने आई हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस से इस्तीफा देना इसका जीता जागता उदाहरण है।

कर्नाटक सियासी उठापटक का भी गवाह बना था होटल

नूंह-गुरुग्राम जिले की सीमा पर स्थित आइटीसी ग्रैंड भारत होटल एक बार फिर सियासी उठापटक का केंद्र ¨बदु बना है। गत वर्ष कर्नाटक-जेडीएस सरकार के विधायक इसी होटल में ठहरे थे। तब भाजपा पर ऑपरेशन लोटस के तहत कर्नाटक-जेडीएस सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगा था। पिछले हफ्ते भी मध्य प्रदेश के कुछ कांग्रेसी विधायक इस होटल में पहुंचे थे। 3 मार्च की रात में ही दिग्विजय सिंह व कमलनाथ सरकार में मंत्री जीतू पटवारी पहुंचे थे। गहमागहमी के बीच चार कांग्रेसी विधायक रात में दोनों नेताओं के साथ दिल्ली चले गए थे।

chat bot
आपका साथी