हजारों लोगों ने पौधों की पूजा कर किया प्रकृति का वंदन Gurugram News

रविवार सुबह नौ बजे से ही प्रकृति वंदन कार्यक्रम की तैयारी लोगों ने शुरू कर दी थी। दस बजते ही सभी अपने-अपने घर में या घर से बाहर पूजन के लिए बैठ गए थे।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 30 Aug 2020 07:17 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2020 07:17 PM (IST)
हजारों लोगों ने पौधों की पूजा कर किया प्रकृति का वंदन Gurugram News
हजारों लोगों ने पौधों की पूजा कर किया प्रकृति का वंदन Gurugram News

गुरुग्राम (आदित्य राज) । हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के द्वारा रविवार को आयोजित प्रकृति वंदन कार्यक्रम में हजारों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अधिकतर लाेगों ने परिवार सहित पौधों की पूजा कर प्रकृति का वंदन किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का संबोधन (वर्चुअल) सभी से सुना। उन्होंने पर्यावरण का संरक्षण क्यों आवश्यक है और वर्तमान जीवन शैली पर्यावरण के लिए कितना नुकसानदायक है, इसके ऊपर विस्तार से प्रकाश डाला।

रविवार सुबह नौ बजे से ही प्रकृति वंदन कार्यक्रम की तैयारी लोगों ने शुरू कर दी थी। दस बजते ही सभी अपने-अपने घर में या घर से बाहर पूजन के लिए बैठ गए थे। कोरोना संकट को देखते हुए अधिकतर लोगों ने अपने घरों में ही गमले में लगाए गए पौधों की पूजा अर्चना की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक पवन जिंदल ने परिवार सहित तुलसी के पौधे की पूजा कर प्रकृति का वंदन किया। उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत के संबाेधन के बारे मेें कहा कि सृष्टि को बचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। न केवल अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता है बल्कि लगाए गए पेड़ों को बचाने की आवश्यकता है।

संघ के विभाग संपर्क प्रमुख व कार्यक्रम के प्रांतीय संयोजक प्रदीप शर्मा ने परिवार सहित प्रकृति का वंदन किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के भीतर भाव पैदा करना है। जब तक भाव पैदा नहीं होगा तब तक प्रकृति से लगाव नहीं होगा।

हरियाणा डेयरी सहकारी विकास प्रसंघ के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता जीएल शर्मा ने पत्नी के साथ प्रकृति का वंदन किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सभी काे एकजुट होकर प्रयास करना होगा। गांव बसई निवासी व भाजपा नेता ओमदत्त कटारिया ने बच्चों के साथ तुलसी के पौधे की पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन ने उन्हें काफी प्रेरित किया है।

जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए वर्षों से प्रयासरत मंथन जन सेवा समिति के अध्यक्ष आरपी सिंह चौहान ने पेड़ों की पूजा कर प्रकृति का वंदन किया। उन्होंने बताया कि वह प्रकृति को बचाने के लिए जीवन भर पौधे लगाते रहेंगे। सभी लाेगों को चाहिए कि वे प्रकृति की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। इसी तरह भाजपा के जिला प्रवक्ता प्रवीण चंद्रा वशिष्ठ, पाटलीपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति के मंत्री संत कुमार एवं श्री सिद्धेश्वर मंदिर सभा के महासचिव रामअवतार गर्ग उर्फ बिट्टू सहित हजारों लोगों ने अपने घर में प्रकृति का वंदन किया।

लगभग दो लाख लोगों ने किया प्रकृति का वंदन

हिंदू आध्यात्मिक सेवा संस्थान के प्रदेश सह सचिव व कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप शर्मा ने बताया कि हरियाणा के लगभग दो लाख लोगों ने प्रकृति वंदन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सबसे अधिक संख्या गुरुग्राम से रही। 200 से अधिक विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी