'ताज' की सवारी कर लखवीर सिंह ने पाया पहला स्थान

पुलिस प्रशिक्षण केंद्र भोंडसी के परिसर में तीन दिवसीय क्षेत्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में लखबीर सिंह ने अपने घोड़े ताज पर सवार होकर पहला स्थान पाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 03:13 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 03:13 PM (IST)
'ताज' की सवारी कर लखवीर 
सिंह ने पाया पहला स्थान
'ताज' की सवारी कर लखवीर सिंह ने पाया पहला स्थान

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: पुलिस प्रशिक्षण केंद्र भोंडसी के परिसर में तीन दिवसीय क्षेत्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में अपने घोड़े 'ताज' के साथ शामिल हुए लखबीर सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। विनय ने अपने घोड़े 'रुस्तम' के साथ बेहतरीन करतब दिखाए। प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा घुड़सवारी स्पो‌र्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में कराया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले घुड़सवारों का चयन राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

आयोजन के तीसरे दिन बच्चों की भी प्रतियोगिता कराई गई। प्रिलिमनरी जंपिग में नारायण, साहिल और लखबीर सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में विनय सिंह चौथे स्थान पर रहे। ड्रेसेस चिल्ड्रन-2 प्रतियोगिता में अमेराह चड्ढा ने पहला और सुहाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ड्रेसेस चिल्ड्रन-1 में एहसास ने पहला और पृथ्वी राज सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ड्रेसेस चिल्ड्रन जूनियर प्रतियोगिता में चैतन्य ने बंसल ने पहला वरुण वीर खराब ने दूसरा और राजू सिंह ने तीसरा स्थान लिया। बच्चों की जंपिग प्रतियोगिता में एहसास मदान ने प्रथम शशांक ने दूसरा और रौनक ने तीसरा स्थान हासिल किया। जंपिग जूनियर प्रतियोगिता में राकेश ने प्रथम, भारत गुलिया ने दूसरा और राजू व विनय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी