साइबर सिक्योरिटी पोर्टल शुरू करने वाला पहला राज्य बना हरियाणा: अभिमन्यु

वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि साइबर सिक्योरिटी के मद्देनजर पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर शुरू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है। आज के डिजिटल युग में साइबर सिक्योरिटी बड़ा मुद्दा है। बढ़ती डिजिटल सुविधा के हिसाब से साइबर सिक्योरिटी का दायरा बढ़ाना भी अहम हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आइटी क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसका बेहतर परिणाम भी सामने आने लगा है। स्टार्टअप मामले में भी काफी प्रगति हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 07:04 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 07:04 PM (IST)
साइबर सिक्योरिटी पोर्टल शुरू करने वाला 
पहला राज्य बना हरियाणा: अभिमन्यु
साइबर सिक्योरिटी पोर्टल शुरू करने वाला पहला राज्य बना हरियाणा: अभिमन्यु

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि साइबर सिक्योरिटी के मद्देनजर पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर शुरू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है। आज के डिजिटल युग में साइबर सिक्योरिटी काफी अहम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आइटी क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़े प्रयास किए हैं। इनके बेहतर परिणाम भी आने लगे हैं। स्टार्टअप की दिशा में भी सकारात्मक प्रगति हुई है।

कैप्टन ने यह बातें सोमवार को उद्योग विहार फेज-1 स्थित हारट्रोन कैंपस में डिजिटल इनोवेशन एंड साइबर सिक्योरिटी विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में कही। वह सम्मेलन के उद्घाटन के लिए गुरुग्राम पहुंचे थे। उन्होंने इस मौके पर ही साइबर सिक्योरिटी पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर को लांच किया। अब प्रदेश का कोई भी व्यक्ति द्धड्डह्म4ड्डठ्ठड्डद्बह्यद्वश्र.द्दश्र1.द्बठ्ठ पोर्टल पर लॉग इन कर साइबर सिक्योरिटी से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है। इस पोर्टल पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी काफी तथ्य मौजूद हैं।

कैप्टन ने साइबर सिक्योरिटी एंड साइबर अलर्ट की रिपोर्टिग के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-180-1234 की शुरुआत को बड़ा कदम बताया। समिट के साथ ही हारट्रोन परिसर में विभिन्न स्टार्टअप व आइटी कंपनियों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। आइटी क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले विभिन्न राज्यों के आइटी प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया। इसमें गुरुग्राम के हाइटेक साइबर सेल लिए हरियाणा पुलिस के आइजीपी सिक्योरिटी सौरभ ¨सह व इंचार्ज गुणपाल भी शामिल हैं।

वित्त मंत्री की मौजूदगी में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव अंकुर गुप्ता ने कहा कि आजकल बच्चे भी मोबाइल का इस्तेमाल करने लगे हैं। उन्हें कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिएं, इसके बारे में भी पोर्टल पर काफी कुछ है। विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के लिए कुछ सवाल पोर्टल दिए गए हैं जिनका उत्तर उन्हें देना होता है। इसे प्रदेश के स्कूलों में भी लागू किया जा सकता है। समिट के दौरान आइटी विभाग के सचिव विजेंद्र कुमार, सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के सीईओ डा. दिनेश त्यागी, प्रधानमंत्री कार्यालय के नेशनल साइबर सिक्योरिटी कोऑर्डिनेटर गुलशन राय, एचपीई के कंट्री हेड कमल कश्यप, रेलटेल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पुनीत चावला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी