सभी गलियां होंगी पक्की: उमेश अग्रवाल

विधायक उमेश अग्रवाल का कहना है कि शहर की किसी कॉलोनी की गलियों को कच्चा नहीं रहने दिया जाएगा। जो गलियां किसी वजह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं उन्हें भी ठीक कराया जाएगा ताकि कहीं भी बरसात के दिनों में लोगों को जल भराव की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि आयुद्ध डिपो के नौ सौ मीटर एरिया में भी लगभग सभी गलियां पक्की कराई जा चुकी है। शेष गलियों को भी पक्का कराया जा रहा है। दयानन्द कॉलोनी की तीन गलियां पक्की होने पर लिम्बा बुक रिकॉर्ड धारी बनवारी लाल सैनी के नेतृत्व में विधायक उमेश अग्रवाल का आभार व्यक्त करने आये कॉलोनी निवासियों को संबोधित करते हुए विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि उन्हें जहां भी जरूरत हुई वहां गलियां पक्की कराई गई हैं। दयानंद कॉलोनी के अलावा अशोक विहार, शीतला कॉलोनी, राजीव नगर, संजय ग्राम व शिव विहार की दर्जनों कॉलोनियां पक्की कराई गई है। कई अन्य गलियों को पक्का करने का काम चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 07:54 PM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 07:54 PM (IST)
सभी गलियां होंगी पक्की: उमेश अग्रवाल
सभी गलियां होंगी पक्की: उमेश अग्रवाल

जासं, गुरुग्राम: विधायक उमेश अग्रवाल का कहना है कि शहर की किसी कॉलोनी की गलियों को कच्चा नहीं रहने दिया जाएगा। जो गलियां किसी वजह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं उन्हें भी ठीक कराया जाएगा ताकि कहीं भी बरसात के दिनों में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि आयुध डिपो के नौ सौ मीटर एरिया में भी लगभग सभी गलियां पक्की कराई जा चुकी है। शेष गलियों को भी पक्का कराया जा रहा है। दयानंद कॉलोनी के अलावा अशोक विहार, शीतला कॉलोनी, राजीव नगर, संजय ग्राम व शिव विहार की दर्जनों कॉलोनियां पक्की करवाई गई हैं।

chat bot
आपका साथी