औद्योगिक क्षेत्र की शान पर बट्टा लगा रहा मलबे का ढेर

गुरुग्राम हरियाणा का ही नहीं देश का भी एक प्रमुख औद्योगिक हब है। यहां दुनिया भर की कंपनियां संचालित हो रही हैं। यही कारण है कि यहां के औद्योगिक क्षेत्र हमेशा दुनिया की निगाह में रहते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Nov 2020 04:29 PM (IST) Updated:Wed, 18 Nov 2020 04:29 PM (IST)
औद्योगिक क्षेत्र की शान पर बट्टा लगा रहा मलबे का ढेर
औद्योगिक क्षेत्र की शान पर बट्टा लगा रहा मलबे का ढेर

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: गुरुग्राम हरियाणा का ही नहीं देश का भी एक प्रमुख औद्योगिक हब है। यहां दुनिया भर की कंपनियां संचालित हो रही हैं। यही कारण है कि यहां के औद्योगिक क्षेत्र हमेशा दुनिया की निगाह में रहते हैं। ऐसे में उद्यमी औद्योगिक क्षेत्रों में साफ-सफाई को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। मगर कभी-कभी ऐसी स्थिति बन जाती है जब विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इस समय ऐसा ही माहौल सेक्टर-37 औद्योगिक क्षेत्र में है। इस क्षेत्र में स्थित एक खाली मैदान में लगभग 20 फुट ऊंचा मलबे का टीला बन गया है। इसी मैदान में शहर का कचरा भी डाला जा रहा है। उद्यमियों का कहना है इससे औद्योगिक क्षेत्र की शान पर बट्टा लग रहा है। इसे जल्द से हटवाने की मांग उद्यमियों द्वारा की जा रही है।

सेक्टर-37 औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास स्थिति मैदान में नगर निगम के वाहनों द्वारा मलबा डाला गया मलबा उद्यमियों के लिए चिता का विषय बन गया है। उनका कहना है कि वायु प्रदूषण इस समय चिता का विषय बना है। मैदान में डाले गए मलबे से हमेशा धूल उड़ती रहती है, जिससे वायु प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है। यही नहीं यहां पर लगातार कूड़ा-कचरा भी डाला जा रहा है जिसमें घुमंतू पशु मुंह मारते रहते हैं। इस कचरे के कारण आसपास के क्षेत्र में बदबू उठती रहती है। प्रदेश के किसी भी औद्योगिक क्षेत्र इस प्रकार से मलबा और कूड़ा-कचरा डालना ठीक नहीं है। इससे औद्योगिक क्षेत्र की शान पर बट्टा लगता है। जब से सेक्टर-37 औद्योगिक क्षेत्र में मलबा और कूड़ा-कचरा डाला जा रहा है तब से स्थिति खराब हो गई है।

दीपक मैनी, महासचिव, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री

सेक्टर-37 औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मैदान में डाला गया मलबा अब मुसीबत बनता जा रहा है। इसे जल्द से जल्द हटवाया जाना चाहिए। इससे उद्यमियों को काफी परेशानी हो रही है। अब तो यहां पर रोजाना कचरा भी डाला जा रहा है।

एसपी अग्रवाल, उद्यमी

chat bot
आपका साथी