पॉक्सो एक्ट मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट

अब दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामलों का जल्द पूरा होगा। इसके लिए फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट का गठन किया गया है। इसकी जिम्मेदारी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश भावना जैन संभालेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Feb 2020 07:46 PM (IST) Updated:Fri, 28 Feb 2020 06:12 AM (IST)
पॉक्सो एक्ट मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट
पॉक्सो एक्ट मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट

जासं, गुरुग्राम: अब पॉक्सो एक्ट के मामलों का ट्रायल जल्द पूरा होगा। इसके लिए फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट का गठन किया गया है। इसकी जिम्मेदारी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश भावना जैन को दी गई है। बता दें कि पिछले कुछ सालों के दौरान पॉक्सो एक्ट के काफी मामले सामने आ रहे हैं। मामलों की संख्या बढ़ने की वजह से जल्द ट्रायल पूरा नहीं हो पा रहा है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में अब मामलों का जल्द ट्रायल पूरा होगा। जिला बार एसोसिएशन के सचिव कमलजीत कटारिया ने फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के गठन के बारे में कहा कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का यह सराहनीय कदम है।

chat bot
आपका साथी