पार्षद और एसडीओ अपने क्षेत्र में बांटेंगे राशन

लॉकडाउन में जरूरतमंदों को राशन पहुंचाने के लिए पार्षदों और एसडीओ व जेई को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Apr 2020 05:00 PM (IST) Updated:Fri, 03 Apr 2020 05:00 PM (IST)
पार्षद और एसडीओ अपने क्षेत्र में बांटेंगे राशन
पार्षद और एसडीओ अपने क्षेत्र में बांटेंगे राशन

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: लॉकडाउन में जरूरतमंदों को राशन पहुंचाने के लिए पार्षदों और एसडीओ व जेई को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर निगम के सिटी प्रोजेक्ट आफिसर महेंद्र सिंह ने बताया कि सभी वार्डों में जरूरतमंदों की पहचान कर ली गई है। उनको राशन भिजवाने के साथ ही खाना भी भिजवाने के इंतजाम किए गए हैं। 31 मार्च को शहर में कई जगहों पर राशन भेजा गया था। अब पार्षदों से उनके एरिया में राशन की मांग के बारे में पूछा गया है। प्रत्येक पार्षद से लिस्ट मंगवा ली गई है और रेडक्रास कार्यालय से राशन भिजवाया जा रहा है।

-

40 राहत केंद्रों में भेजे जा रहे फूड पैकेट

प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि शहर में लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए 40 राहत केंद्रों में रोजाना लगभग 60 हजार फूड पैकेट भेजे जा रहे हैं। भोजन और सुविधाओं से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए अलग से एक टीम को ड्यूटी सौंपी गई है। नगर निगम और प्रशासन के अलावा आरडब्ल्यूए, स्थानीय लोगों और कंपनियों के सहयोग से राशन और भोजन की व्यवस्था की गई है।

chat bot
आपका साथी