कामगारों का पलायन रोकने का अभियान शुरू

औद्योगिक कामगारों के जिले से लगातार हो रहे पलायन को रोकने और जो चले गए हैं उन्हें बुलाने को लेकर आइएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन मानेसर की ओर से अभियान शुरू किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 May 2020 04:39 PM (IST) Updated:Fri, 22 May 2020 04:39 PM (IST)
कामगारों का पलायन रोकने का अभियान शुरू
कामगारों का पलायन रोकने का अभियान शुरू

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: औद्योगिक कामगारों के जिले से लगातार हो रहे पलायन को रोकने, और जो चले गए हैं उन्हें बुलाने को लेकर आइएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, मानेसर की ओर से अभियान शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत कामगारों से अपील की जा रही है कि वह काम पर आएं। यदि वह अपने गृह राज्य जाने की सोच रहे हैं तो भी रुक जाएं, क्योंकि औद्योगिक इकाइयों में काम शुरू हो चुका है।

शुक्रवार को इस अभियान की शुरुआत आइएमटी, मानेसर में की गई। इस दौरान अभियान से जुड़े लोगों ने शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए मानव श्रृंखला बनाई। इस दौरान इन सभी के हाथों में संदेश लिखे बैनर मौजूद रहे। 'हैं तैयार हम' लिखे बैनर के जरिए कामगारों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। बैनर में लिखा है 'हमें काम पर जाना है देश को आगे बढ़ाना है।' जो गए उनको वापस बुलाना है। नियम कानून भी निभाना है और कोरोना को हराना है।

आइएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, मानेसर के अध्यक्ष पवन यादव का कहना है कामगारों को रोकने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। यह सही है कि सरकार द्वारा बस और ट्रेनें चलाकर उन्हें उनके गृह राज्य भेजा जा रहा है। यह कदम तो उसकी सहायता के लिए उठाया गया था, जिन्हें जरूरी कारणों से घर जाना था। ऐसा नहीं है कि सभी चले जाएं । यदि सभी चले जाएंगे तो औद्योगिक कामकाज पर इसका असर पड़ेगा। सभी को मिलकर आगे बढ़ना होगा। एसोसिएशन कामगारों को काम पर आने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

chat bot
आपका साथी