भाजपा जिला पदाधिकारियों के लिए हुई कार्यशाला

सोहना रोड स्थित कासाबेला गार्डन में बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला चुनाव अधिकारी सह चुनाव अधिकारी मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारियों की कार्यशाला आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 07:08 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 08:36 PM (IST)
भाजपा जिला पदाधिकारियों के लिए हुई कार्यशाला
भाजपा जिला पदाधिकारियों के लिए हुई कार्यशाला

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: सोहना रोड स्थित कासाबेला गार्डन में बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला चुनाव अधिकारी, सह चुनाव अधिकारी, मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान प्रदेश भाजपा संगठन के सह चुनाव अधिकारी प्रदीप अहलावत ने कहा की भाजपा अपने अनुशासित कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर देश और प्रदेश की सत्ता में दोबारा आई है। अब इस संगठन चुनाव में भी इसी प्रकार का अनुशासित आचरण सभी को करना होगा।

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीन चंद्रा वशिष्ठ ने बताया कि जिला भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने कहा है कि बूथ अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया में बूथ पर रहने वाले प्रत्येक संगठन के पदाधिकारी और पन्ना प्रमुखों को दो दिन पहले सूचित करना आवश्यक है। इस कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष तिलकराज मलहोत्रा, अरुण महेश्वरी, अनुराधा शर्मा, सत्यप्रकाश कश्यप, तेजपाल तंवर, रश्मि भूषण जिला महामंत्री अनिल गंडास, जिला उपाध्यक्ष हंसराज कसाना, हरविद कोहली, परीक्षित भारद्वाज, वरिष्ठ भाजपा नेता सुमेर तंवर, कुलभूषण भारद्वाज, जिला कार्यालय प्रभारी यादराम जोया, जिला सचिव योगिता धीर, अजित यादव, पवन जांघु, प्रदेश प्रवक्ता रमन मलिक, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीन चंद्रा वशिष्ठ, सह मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह चौहान, ऊषा प्रियदर्शी, विजेता मलिक, मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह, रामबीर भाटी, अरुण बंसल, महेश यादव, नरेश, अजित सिंह, ओम प्रकाश जांगड़ा, वेद यादव, सुरेश प्रधान, दीपक शर्मा, महेश वशिष्ठ, पार्षद कुलदीप यादव, अशोक आजाद, विश्व दीप मलहोत्रा, छत्रपाल शर्मा, हीरालाल नंबरदार, ओमप्रकाश कटारिया, ओमप्रकाश ठाकरान, दिनेश भारती, कनिष्ठ और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

chat bot
आपका साथी