पूर्व विधायक रामबीर सिंह भाजपा में शामिल

पटौदी के पूर्व विधायक रामबीर सिंह ने रोहतक में भाजपा के संगठन मंत्री सुरेश भट्ट एवं करनाल के सांसद संजय भटिया की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 06:19 PM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 06:14 AM (IST)
पूर्व विधायक रामबीर सिंह भाजपा में शामिल
पूर्व विधायक रामबीर सिंह भाजपा में शामिल

संवाद सहयोगी, पटौदी (गुरुग्राम): पटौदी क्षेत्र के पूर्व विधायक रामबीर सिंह रोहतक में भाजपा के संगठन मंत्री सुरेश भट्ट एवं करनाल के सांसद संजय भाटिया की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। इस अवसर पर सुरेश भट्ट ने भाजपा का भगवा पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। मालूम हो कि रामबीर सिंह के क्षेत्र में समर्थकों की संख्या आज भी अच्छी खासी है।

chat bot
आपका साथी