भाईदूज के अवसर पर भाइयों के माथे पर बहनों ने लगाया टीका

शुक्रवार को भाईदूज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों को परंपरा के अनुसार टीका लगाकर उनकी लंबी उम्र की दुआएं मांगी। इस दौरान घरों से लेकर मंदिरों तक में विशेष चहल पहल रही। भाई टीका लगवाने के लिए बहनों के घर पहुंचे। वहीं महिलाएं भी भाई के घर कई तरह के पकवान बना कर पहुंची और आरती के बाद भाई को टीका लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 05:48 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 05:48 PM (IST)
भाईदूज के अवसर पर भाइयों के माथे पर बहनों ने लगाया टीका
भाईदूज के अवसर पर भाइयों के माथे पर बहनों ने लगाया टीका

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: शुक्रवार को भाईदूज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों को परंपरा के अनुसार टीका लगाकर उनकी लंबी उम्र की दुआएं मांगी। इस दौरान घरों से लेकर मंदिरों तक में विशेष चहल पहल रही। भाई टीका लगवाने के लिए बहनों के घर पहुंचे। वहीं महिलाएं भी भाई के घर कई तरह के पकवान बना कर पहुंचीं और आरती के बाद भाई को टीका लगाया।

शीतला माता मंदिर, सेक्टर चार स्थित श्रीकृष्ण मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, सेक्टर 10ए स्थित श्रीकृष्ण मंदिर, पटेल नगर स्थित बांके बिहारी मंदिर, हनुमान मंदिर, सेक्टर 40 स्थित माता मंदिर, सेक्टर 22 स्थित श्री शक्ति मंदिर आदि मंदिरों में काफी संख्या में भाइयों ने बहन के साथ भगवान के दर्शन किए। सुबह से ही शहर में भैया दूज का असर दिखने लगा था। मंदिर में पूजा करने के बाद बहनों ने भाइयों के ललाट पर चंदन लगाकर मुंह मीठा कराया। पहले इस त्योहार में बहनें अपने भाइयों के घर जाया करती थीं। अब धीरे-धीरे सबकुछ बदलता जा रहा है। सुविधा के मुताबिक बहन एवं भाई एक दूसरे के घर पहुंच जाते हैं। इस वजह से बस अड्डे पर महिलाओं से कम संख्या पुरुषों की नहीं दिखाई दी। इसके अलावा मेट्रो स्टेशनों पर भी सुबह से ही चहल-पहल बनी रही। मॉल्स में भी लोग मौजमस्ती करते नजर आए।

chat bot
आपका साथी