कलश यात्रा का आयोजन

जासं, गुरुग्राम : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बसई इंक्लेव में महिला एवं शहरी ब

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Aug 2017 06:06 PM (IST) Updated:Thu, 17 Aug 2017 06:06 PM (IST)
कलश यात्रा का आयोजन
कलश यात्रा का आयोजन

जासं, गुरुग्राम : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बसई इंक्लेव में महिला एवं शहरी बाल विकास विभाग और शिव मंदिर ट्रस्ट की ओर से कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में कालोनी की लगभग 200 महिलाओं ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा का शुभारंभ विभाग की ओर से रश्मि शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेटियां समाज का गौरव होती हैं। उनका सम्मान और सुरक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। एक लड़की के शिक्षित होने पर दो परिवारों में शिक्षा रूपी चिराग प्रज्वलित होता है। विभाग की ओर से अध्यक्ष अनिता शर्मा ने सभी को कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा के विरुद्ध आवाज बुलंद करने की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में पवित्रा शर्मा, सीमा, उषा, शांति, निर्मला समेत कॉलोनी की अन्य महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी