भाजपा की सरकार ने जिले में कराया भरपूर विकास: नरबीर

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर ¨सह ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से गुरुग्राम का भरपूर विकास हुआ है। यहां लोगों की सुविधा को देखते हुए सड़कों का निर्माण कराया गया है। इस मामले में गुरुग्राम का तेजी से विकास हुआ है। इसी का परिणाम है कि शहर में रोजाना लगने वाले जाम से सभी को काफी हद तक निजात मिल चुका है। मंत्री ने कहा कि इससे पहले गुरुग्राम में इतने बड़े पैमाने पर कभी विकास कार्य नहीं हुए थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Feb 2019 06:23 PM (IST) Updated:Mon, 11 Feb 2019 06:23 PM (IST)
भाजपा की सरकार ने जिले में कराया भरपूर विकास: नरबीर
भाजपा की सरकार ने जिले में कराया भरपूर विकास: नरबीर

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर ¨सह ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से गुरुग्राम का भरपूर विकास हुआ है। यहां लोगों की सुविधा को देखते हुए सड़कों का निर्माण कराया गया है। इसी का परिणाम है कि शहर में रोजाना लगने वाले जाम से काफी हद तक निजात मिल चुकी है। मंत्री ने कहा कि इससे पहले गुरुग्राम में इतने बड़े पैमाने पर कभी विकास कार्य नहीं हुए थे।

नरबीर ने यह बातें गांव नूरपुर झाड़सा में लोगों को संबोधित करते हुए कही। यहां उन्होंने 11 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास किया। गांव में गलियों को पक्का किया जाएगा। नई सीवरेज लाइन व पेयजल आपूर्ति लाइन बिछाई जाएगी। बूस्टिंग स्टेशन, सामुदायिक केंद्र, अंडर ग्राउंड टैंक, चौपाल का निर्माण एवं ड्रेनेज सिस्टम भी डाला जाएगा। यह सभी विकास कार्य नगर निगम गुरुग्राम के द्वारा कराए जाएंगे। इससे पहले राव नरबीर गांव नाहरपुर रूपा में लगभग 43 लाख रुपये की लागत से नगर निगम द्वारा बनाई गई सीसी रोड का लोकार्पण किया था।

गांव नूरपुर झाड़सा में मौजूद लोगों से राव ने कहा कि आने वाले दिनों में गांव की तस्वीर पूरी तरह से बदल जाएगी। यह सभी कार्य लगभग एक साल में यहां पूरे करा दिए जाएंगे। वर्तमान भाजपा सरकार ने गुरुग्राम में कई हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार विकास करवाने में विश्वास रखती है। पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य को बढ़ावा दिया जा रहा है। मंत्री ने गांव नूरपुर झाड़सा के बाद गांव फाजिलपुर में निर्माणाधीन सामुदायिक केंद्र की प्रगति का भी जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी