बीर ¨सह सरपंच बजघेड़ा ने थामा आप का दामन

थामा आम आदमी पार्टी का दामन जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : आम आदमी पार्टी हरियाणा ने शुक्रवार सुबह सेक्टर-15 स्थित ग्रेसियस होटल में पत्रकार वातर का आयोजन कर पार्टी के साथ कर्मठ एवं समाजसेवक साथी बीर ¨सह बजघेड़ा पूर्व सरपंच को जोड़ा। प्रेसवार्ता से पहले पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवीन जय¨हद ने जम्मू कश्मीर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 07:42 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 07:54 PM (IST)
बीर ¨सह सरपंच बजघेड़ा ने थामा आप का दामन
बीर ¨सह सरपंच बजघेड़ा ने थामा आप का दामन

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: आम आदमी पार्टी हरियाणा ने शुक्रवार सुबह सेक्टर-15 स्थित ग्रेसियस होटल में पत्रकार वार्ता का आयोजन कर पार्टी के साथ कर्मठ एवं समाजसेवक साथी बीर ¨सह बजघेड़ा पूर्व सरपंच को जोड़ा। प्रेसवार्ता से पहले पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवीन जय¨हद ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा आत्मघाती हमले में शहीद हुए 44 वीर जवानों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा कराया गया यह कायरामा हमला है और देश की जनता केंद्र सरकार से इसका कड़ा जवाब चाहती है।

पार्टी प्रदेश प्रवक्ता आरएस राठी ने कहा कि बीर ¨सह के आने से पार्टी संगठन मजबूत होगा। बीर ¨सह सरपंच ने पार्टी में शामिल करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष का धन्यवाद करते हुए जी-तोड़ मेहनत करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता आरएस राठी, जिला अध्यक्ष महेश यादव, लोकसभा अध्यक्ष मंजीत जेलदार, लोकसभा संगठन मंत्री गुरुग्राम सचिन गौड़, विधानसभा संगठन मंत्री जेएस कादयान समेत सैकड़ों समर्थक एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी