आज हो सकती है बूंदाबांदी

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते पिछले चार-पांच दिन से मौसम बदला हुआ ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Apr 2017 07:40 PM (IST) Updated:Fri, 28 Apr 2017 07:40 PM (IST)
आज हो सकती है बूंदाबांदी
आज हो सकती है बूंदाबांदी

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते पिछले चार-पांच दिन से मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिन तक तेज हवा व गरज के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। शुक्रवार को दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। दिन में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आए बदलाव के चलते लू के थपेड़ों से राहत मिल रही है। मध्य अप्रैल में तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया था। रात का तापमान भी 30.0 डिग्री सेल्सियस को छू जाने के चलते रात को भी गर्मी में चैन नहीं मिल रहा था, लेकिन फिलहाल मौसम बदलने से गर्मी से काफी राहत मिल रही है।

chat bot
आपका साथी