नगर निगम की लैब में मिलेगी सस्ते टेस्ट की सुविधा

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : साइबर सिटी के नागरिकों को अब हेल्थ टेस्ट करवाने के लिए महंगी लैब और निजी

By Edited By: Publish:Fri, 26 Aug 2016 01:05 AM (IST) Updated:Fri, 26 Aug 2016 01:05 AM (IST)
नगर निगम की लैब में मिलेगी सस्ते टेस्ट की सुविधा

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : साइबर सिटी के नागरिकों को अब हेल्थ टेस्ट करवाने के लिए महंगी लैब और निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नगर निगम जल्द एक डायग्नोस्टिक लैब स्थापित करने जा रहा है। निगम के सेक्टर 39 स्थित पुराने दफ्तर में लैब बनाई जाएगी। जुलाई के अंत में इस संबंध में एचएलएल लाइफ केयर और नगर निगम के बीच एक एमओयू साइन हुआ था।

बता दें कि पहले नगर निगम के इस पुराने कार्यालय में इंजीनिय¨रग ¨वग की पूरी टीम बैठती थी। इस ¨वग को बाद में नगर निगम के सेक्टर 34 स्थित नए कार्यालय में शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन अभी भी सेक्टर 39 स्थित निगम के कार्यालय में एक्सईएन व अन्य अधिकारियों को नगर निगम से संबंधित काफी रिकॉर्ड रखा हुआ है।

कार्यालय को खाली करने के आदेश

निगमायुक्त ने शुक्रवार तक कार्यालय को खाली करने के आदेश जारी किए हैं। जिसके बाद लैब निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। इस संबंध में निगमायुक्त की ओर से एसई को आदेश जारी किए गए हैं।

बॉक्स

नहीं बनेगा नागरिक सुविधा केंद्र

नगर निगम ने सेक्टर 39 के कार्यालय में पहले नागरिक सुविधा केंद्र बनाने की योजना बनाई थी। इसके लिए आर्किटेक्ट से नगर निगम ने नक्शा भी तैयार करवा लिया था। लेकिन लैब बनाने की योजना बनने के बाद नागरिक सुविधा बनाने की योजना को रद कर दिया है। अब नागरिक सुविधा केंद्र बनाने के लिए नई जगह तलाश की जाएगी।

लैब बनने से मिलेगा फायदा

लैब बनने से शहर के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। इस लैब में सभी तरह के बॉडी टेस्ट हो सकेंगे। साधारण खून जांच से लेकर गंभीर बीमारियों के परीक्षण की भी सुविधा होगी। फिलहाल इन टेस्ट की सुविधा निजी अस्पतालों और नामी प्राइवेट लैबोरेट्री में ही उपलब्ध है।

लैब बनाने के लिए सेक्टर 39 स्थित पुराने कार्यालय को खाली करवाया जाएगा। इसके लिए एसई को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

-सुधीर चौहान, सीनियर टाउन प्लानर, नगर निगम, गुड़गांव।

chat bot
आपका साथी