अप्पू नगर में विवाद, मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद शहर के थाना रोड स्थित अप्पू नगर में बुधवार देर रात को विवाद

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Aug 2017 03:01 AM (IST) Updated:Fri, 18 Aug 2017 03:01 AM (IST)
अप्पू नगर में विवाद, मामला दर्ज
अप्पू नगर में विवाद, मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद

शहर के थाना रोड स्थित अप्पू नगर में बुधवार देर रात को विवाद हो गया। जिसमें तीन भाई घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले में शहर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में अप्पू नगर निवासी अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि पड़ोस में निर्माण कार्य चल रहा था। जिसका सामान गली में पड़ा है, जिससे रास्ता रूक हुआ है और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बुधवार रात को पड़ोसी को कहा गया कि सामान हटा ले जबकि निर्माण कार्य पूरा हो गया है। आरोप है कि इसी को लेकर आरोपियों ने घर पर आकर हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। जिसमें उसे व उसके भाई रमेश कुमार व राजू को भी चोटें आई हैं। अशोक ने बताया कि मामले की शिकायत शहर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने आरोपी भारतभूषण व उसके लड़के तथा महेंद्र के तीन लड़के व 6-7 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

--------

chat bot
आपका साथी