39 डिग्री पहुंचा तापमान, गर्मी ने फिर सताया

जिले में पिछले दो दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम देखने को मिला। तापमान बढ़ने से गर्मी भी बढ़ गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धीरे-धीरे तापमान 40 डिग्री तक पहुंच रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 May 2022 11:08 PM (IST) Updated:Fri, 27 May 2022 11:08 PM (IST)
39 डिग्री पहुंचा तापमान, गर्मी ने फिर सताया
39 डिग्री पहुंचा तापमान, गर्मी ने फिर सताया

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : जिले में पिछले दो दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम देखने को मिला। तापमान बढ़ने से गर्मी भी बढ़ गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धीरे-धीरे तापमान 40 डिग्री तक पहुंच रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश के कुछ जिलों में बरसात होने के कारण उमस भी रही। वहीं आने वाले एक दो दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहनी की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग की माने तो एक दो दिन में बरसात हो सकती है। बरसात तेज हुई तो नुकसान हो सकता है।

पिछले दिनों जिले के कुछ क्षेत्रों में अच्छी बरसात हुई थी। जिन किसानों ने पछेती नरमें की बिजाई की थी वहां नुकसान हुआ था। जिले में अनेक जगह ओलावृष्टि भी हुई थी। इस कारण नरमा के पौधे भी जल गए थे। अब तक वो पौधे ठीक नहीं हुए है। अगर फिर तेज बरसात हुई और पानी भर गया तो नुकसान हो सकता है।

----------------------

अब जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

लोकल वेदर सिस्टम बनने से हरियाणा के दक्षिण व पश्चिमी क्षेत्रों में शुक्रवार को कुछ जगह बरसात हुई है। 28 मई को आंशिक बादल व बीच बीच में हवाएं चलने की संभावना है। वहीं 29 मई से मौसम आमतौर खुश्क रहने की संभावना है। ऐसे में शनिवार को मौसम फिर ठंडा रह सकता है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। शुक्रवार दोपहर को गर्म मौसम हो गया था जिससे बाजार सुनसान हो गए थे।

---------------------------------

अब जाने पिछले कुछ दिनों का तापमान

तिथि अधिकतम न्यूनतम

24 मई 36 24

25 मई 35 25

26 मई 36 26

27 मई 38 28

नोट: यह तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

------------------------------------

मई महीने में लगातार मौसम बदल रहा है। पिछले दिनों जिले में अच्छी बरसात हुई थी। ऐसे में अगले दो दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। नरमा की फसल में निराई गुढ़ाई का कार्य जारी रखे।

डा. राजेश सिहाग, उपकृषि निदेशक फतेहाबाद।

chat bot
आपका साथी