वन्य जीवों का संरक्षण जरूरी : ग्रोवर

जागरण संवाददाता फतेहाबाद गांव काजलहेड़ी के राजकीय उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों को वन्य

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Mar 2019 11:27 PM (IST) Updated:Fri, 15 Mar 2019 11:27 PM (IST)
वन्य जीवों का संरक्षण जरूरी : ग्रोवर
वन्य जीवों का संरक्षण जरूरी : ग्रोवर

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

गांव काजलहेड़ी के राजकीय उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों को वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों द्वारा वन्य जीवों के बारे में जानकारी दी गई। विभाग के मंडलीय अधिकारी पवन ग्रोवर ने विद्यार्थियों व ग्रामीणों को बताया कि वन्य जीवों का संरक्षण जरूरी हैं। यह तभी संभव होगा जब हम इनका महत्व समझते हुए इनका संरक्षण करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों व विद्यार्थियों को वन्य जीवों का महत्व बताया। उनके संरक्षण का आग्रह किया। वहीं गांव बड़ोपल में वन्य जीवों को देखने फतेहाबाद के बाल वाटिका स्कूल के विद्यार्थी पहुंचे। और उन्होंने कुम्हारिया रोड पर स्थित वन्य जीवों के विचरण क्षेत्र में मौजूद वन्य जीवों को देखा। इस दौरान वहां मौजूद मंडलीय अधिकारी पवन ग्रोवर, इंस्पेक्टर जयविद्र, रामेश्वर कुमार ने विद्यार्थियों को वन्य जीवों व उनके विचरण क्षेत्र के बारे में बताया। इस मौके पर काजलहेड़ी सरपंच भूप सिंह, वन्यजीव प्रेमी राधेश्याम धारणिया, विनोद कड़वासरा, सुरजीत सहारण, विनोद खिलेरी व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी