धान की पराली प्रबंधन की प्रदर्शनी रही प्रथम

जागरण संवाददाता फतेहाबाद भोड़िया खेड़ा स्थित चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महावि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 12:13 AM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 12:13 AM (IST)
धान की पराली प्रबंधन की प्रदर्शनी रही प्रथम
धान की पराली प्रबंधन की प्रदर्शनी रही प्रथम

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

भोड़िया खेड़ा स्थित चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय में कॉलेज स्तर के विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसमें 6 विषयों की 24 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या वीना गोदारा ने की तथा सभी माडलों का अवलोकन किया। ,

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विजय सिंह ने बताया कि जूलॉजी में सिस्टिक फाइब्रोसिस, बोटनी में धान की पराली जलाने और रोकथाम के उपाय, केमेस्ट्री में कृषि अपशिष्ट से जैव इथेनॉल का उत्पादन, फिजिक्स में प्लास्टिक से सड़क, साइक्लॉजी में आत्महत्या का कारण और रोकथाम तथा कंप्यूटर विज्ञान में होटल मैनेजमेंट के मॉडल प्रथम रहे। प्रथम स्थान पर आने वाले सभी मॉडल हिसार में होने वाली जोनल स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेंगे। डा. सतीश कुमार, विजय सिंह, मिनाक्षी, निर्माला कौशिक, डा. सतीश वर्मा, सोना देवी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डा. हवा सिंह, वीरेन्द्र सिंह, डा. नसीब, डा. विजयंती जाखड़, रीटा रानी, राजीव कुमार ने कार्यक्रम के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी