दिव्यांगों के लिए लगे मेडिकल कैंप में व्हील चेयर तक की नहीं मिली सुविधा, गोद में लेकर भटकते रहे अभिभावक

फतेहाबाद सर्व शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए लगने वाला मेि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Oct 2018 01:17 AM (IST) Updated:Tue, 30 Oct 2018 01:17 AM (IST)
दिव्यांगों के लिए लगे मेडिकल कैंप में व्हील चेयर तक की नहीं मिली सुविधा, गोद में लेकर भटकते रहे अभिभावक
दिव्यांगों के लिए लगे मेडिकल कैंप में व्हील चेयर तक की नहीं मिली सुविधा, गोद में लेकर भटकते रहे अभिभावक

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद

सर्व शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए लगने वाला मेडिकल कैंप इस बार भी अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। मेडिकल कैंप में दिव्यांग विद्यार्थियों को बुलाया गया लेकिन उनके लिए व्यवस्था करने में शिक्षा विभाग पीछे रह गया। दोनों पैरों से चलने में लाचार विद्यार्थियों को कैंप में व्हील चेयर तक नसीब नहीं हुई, यहां तक कि विद्यार्थी खुद ही अपनी साथी को गोद में लेकर इधर से उधर भटकते रहे। सर्व शिक्षा अभियान का स्टाफ हाथ में हाथ डाले घूमते रहे। छह दिवसीय चलने वाले इस कैंप के पहले दिन फतेहाबाद खंड के विद्यार्थियों को कैंप में बुलाया गया था।

कैंप में फतेहाबाद खंड के 130 दिव्यांग छात्रों ने भाग लिया। कैंप के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से स्वास्थ्य विभाग से डाक्टरों की डिमांड की गई थी। लेकिन कैंप में समय पर ऑर्थो व एमआर, नेत्र सर्जन ही पहुंचे। इसके अलावा अन्य डाक्टर कैंप में नहीं पहुंचे। कैंप में न फिजिशियन पहुंचे और न ही इएनटी। पोलियो ग्रस्त छात्र भी डाक्टर का इंतजार करते रहे। दिव्यांग बच्चों को खुद जाना पड़ा प्राइवेट अस्पताल :

सिविल अस्पताल में इएनटी डाक्टर की व्यवस्था नहीं की गई। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से न ही किसी इएनटी की कैंप में ड्यूटी लगाई। कैंप के लिए प्राइवेट अस्पताल के डाक्टर की ड्यूटी लगाई गई। लेकिन डाक्टर ने कैंप में आने से मना कर दिया, बाद में छात्रों को प्राइवेट अस्पताल में चेकअप के लिए भेजा गया। हाथ में हाथ डाले खड़े रहे अधिकारी

कैंप में आर्थों से संबंधित विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा थी। जिन्हें चलने में दिक्कत थी। इसके बावजूद कैंप में शिक्षा विभाग की तरफ से व्हील चेयर तक की व्यवस्था नहीं की गई। दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ आए उनके सहपाठी ही उन्हें गोद में लेकर डाक्टर के पास घूमते रहे। यहां तक विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की तरफ से व्हील चेयर की व्यवस्था नहीं की गई। बाक्स..

कैंप में मुझे जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं जा सका। कैंप में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए व्यवस्था करने के आदेश दिए गए थे। अगर व्यवस्था नहीं की गई है तो गलत है। संबंधित अधिकारी व स्टाफ को सख्त आदेश दिए जाएंगे।

- दयानंद सिहाग

जिला शिक्षा अधिकारी फतेहाबाद

chat bot
आपका साथी