गुरुपर्व को लेकर निकाला नगर कीर्तन

फोटो 15 संवाद सहयोगी टोहाना गुरु गोबिद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव को लेकर मंगलव

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 06:03 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 06:03 AM (IST)
गुरुपर्व को लेकर निकाला नगर कीर्तन
गुरुपर्व को लेकर निकाला नगर कीर्तन

फोटो : 15

संवाद सहयोगी, टोहाना: गुरु गोबिद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव को लेकर मंगलवार को नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसका शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया।

यह नगर कीर्तन अनाज मंडी गुरुद्वारा साहिब से रवाना होकर नेहरू मार्केट, घंटाघर चौक, पुरानी तहसील रोड, रतिया रोड, भूना रोड, चंडीगढ़ रोड से होते हुए वापिस शहर गुरुद्वारा साहिब में आकर सम्पन्न हुआ।

नगर कीर्तन का दमकौरा रोड स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक संगत सभा, अंबेडकर चौक स्थित गुरु रविदास मंदिर सभा, भूना रोड स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब, रामनगर स्थित गुरुद्वारा बाबा बंदा बहादुर साहिब की संगतों द्वारा स्वागत कर सिरोपे भेंट किये गये। वहीं जल पान का भी आयोजन किया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा प्रधान जसकंवर नांगला ने समस्त गुरुद्वारा के प्रतिनिधियों व गुरु रविदास मंदिर सभा के संरक्षक जगरुप पातलान को साहित्य भेंट कर सम्मानित किया।

उन्होंने बताया कि 20 जनवरी को गुरपर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर गुरुद्वारा साहिब में सुबह दीवान सजाया जाएगा। जबकि नकोदर से जितेंद्र कौर खालसा बीबीयों का ढाढी जत्था गुरु गोबिद सिंह महाराज के प्रकाश दिवस पर आधारित बारां सुनाकर संगत को निहाल करेंगे। जबकि जालंधर से ढाढी जत्था मान सिंह मान व हजूरी जत्था भाई नरेंद्र सिंह व भाई बलविद्र सिंह द्वारा शब्द कीर्तन के द्वारा निहाल करेंगे। बाद में अटूट लंगर बरताया जाएगा। नगर कीर्तन में प्रधान जसकंवर नांगला, गुरबक्श सिंह, गुरबचन सिंह, हाकम सिंह नांगला, अवतार सिंह, गुरदीप बराड़, कुलबीर बराड़, प्रदीप पाहवा, राम सिंह, गुरपाल नैन, जगरूप पातलान, विनोद सिल्ला सहित महिला-पुरुष श्रद्धालुगण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी