राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने देर शाम सुनीं जनसमस्याएं

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने शनिवार र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 10:43 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 10:43 PM (IST)
राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने देर शाम सुनीं जनसमस्याएं
राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने देर शाम सुनीं जनसमस्याएं

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने शनिवार रात भूना रोड स्थित लोक निर्माण विश्रामगृह में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकतर समस्याओं का उन्होंने मौके पर ही समाधान किया गया। इस दौरान राज्य मंत्री ने जिला उपायुक्त डा. जेके आभीर व भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां के साथ जिला के विकास से जुड़े अहम मुद्दों, समस्याओं पर भी चर्चा की और उनके निदान बारे प्रशासनिक व संगठन स्तर पर रिपोर्ट प्रेषित करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्या निदान व विकास को लेकर जो भी अधिकारी, कर्मचारी लापरवाही बरतेगा, उस के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि राजनीतिक इतिहास में देश-प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार ही एकमात्र ऐसी ईमानदार सरकार साबित हुई है, जिस पर सत्ताकाल के 4 साल से अधिक का कार्यकाल पूरा करने के बाद भी भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश के प्रति भाजपा सरकार की कल्याणकारी सोच का ही परिणाम है कि जनता 2019 में भी भाजपा को ही पुन: बड़े जनादेश के साथ सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। इस अवसर पर नप प्रधान दर्शन नागपाल, अवतार मोंगा, चन्द्रप्रकाश बोस्ती, समाजसेवी जगदीश नायक, जिन्दगी संस्था प्रधान हरदीप ¨सह, कंवल चौधरी, सरपंच अमरिन्द्रपाल ¨सह, बलविन्द्र हिजरांवा खुर्द सहित पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी