प्रदेश में विकास कार्य होते तो सड़कों न होती जनता : दौलतपुरिया

इनेलो विधायक बलवान दौलतपुरिया ने कहा कि भाजपा सरकार का अब

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Oct 2018 11:34 PM (IST) Updated:Sat, 27 Oct 2018 11:34 PM (IST)
प्रदेश में विकास कार्य होते तो सड़कों न होती जनता : दौलतपुरिया
प्रदेश में विकास कार्य होते तो सड़कों न होती जनता : दौलतपुरिया

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

इनेलो विधायक बलवान दौलतपुरिया ने कहा कि भाजपा सरकार का अब तक का 4 वर्षीय कार्यकाल प्रदेश की जनता के लिए विश्वासघाती कार्यकाल साबित हुआ है। भाजपा सरकार अपने 4 साल के कार्यकाल में प्रदेश में सिवाय खोखली घोषणाएं करने और जनता को झूठे वायदों के साथ बरगलाने से ज्यादा कुछ नहीं कर पाई है। यदि सरकार ने अपने इस सत्ताकाल में विकास कार्य करवाए होते तो आज प्रदेश का कर्मचारी, मजदूर, किसान और महिला वर्ग अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतर आंदोलन करने को मजबूर न होता। वे 3 नवंबर को जाट धर्मशाला में प्रस्तावित नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर जारी जनसंपर्क अभियान के तहत गांव किरढ़ान में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले को न कचरा प्रबंधन प्लांट दे पाए, न जिला मुख्यालय पर कोई सरकारी कॉलेज। नया मेडिकल कॉलेज बनवाना तो दूर की बात है। इस दौरान उनके साथ हलकाध्यक्ष भरत ¨सह परिहार, छोटू सांई, राणा जोहल, सतेन्द्र श्योराण, राजू सोनी, दरेश खान आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी