कर्मचारियों का शोषण और विभाग का निजीकरण बर्दाश्त नहीं: सुथार

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद: कर्मचारियों को जिन जायज मांगों को सरकार द्वारा मंजूरी दी गई ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Aug 2017 03:02 AM (IST) Updated:Fri, 18 Aug 2017 03:02 AM (IST)
कर्मचारियों का शोषण और विभाग का निजीकरण बर्दाश्त नहीं: सुथार
कर्मचारियों का शोषण और विभाग का निजीकरण बर्दाश्त नहीं: सुथार

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद: कर्मचारियों को जिन जायज मांगों को सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है, लेकिन फिर भी अधिकारी उन्हें लागू न करके कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। दूसरी और सरकार भी खाली पड़े पदों पर भर्ती न करके विभाग का निजीकरण किया जा रहा है। यह बात हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रधान सीताराम सुथार ने कही। वो कर्मचारियों की मांगों को लेकर यूनियन द्वारा भट्टू रोड स्थित मेन जलघर में आयोजित धरने में उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। धरने में कर्मचारियों ने नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया । सुथार ने कहा कि कुछ मांगें जिनमें एलटीसी देना, कच्चे कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देना आदि को सरकार ने मंजूरी दे रखी है लेकिन अधिकारी तानाशाह रवैया अपनाकर कर्मचारियों को शोषण करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों व सरकार की इन कर्मचारी विरोधी नीतियों को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों के बारे में बात करते हुए कहा कि इसके अलावा कर्मचारियों के नाजायज तबादले किए जा रहे हैं। 7 फरवरी 2014 से लगे हुए रेगुलर कर्मचारियों को अभी तक कन्फर्म नहीं किया गया है। इसके अलावा कई कर्मचारियों के इंक्रीमेंट तक भी बकाया पडे़ हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो यूनियन द्वारा अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा । राज्य संगठन सचिव धर्मपाल, सचिव रमेश कुमार व रिसाल ¨सह ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों को जो स्टॉफ क्वार्टर दिए हुए हैं वो जर्जर हालत में हैं तथा इस बारे में अधिकारियों को रिपेयर करवाने के लिए कई बार अवगत करवाया जा चुका है। इस अवसर पर उपप्रधान राजेंद्र लाठर, उपप्रधान मुकेश सुथार, रामपाल, राम¨सह, कुबेर प्रशाद, गोधूराम, राधेश्याम, सतबीर, बलवंत ¨सह, जो¨गद्र ¨सह, बंसीलाल, भाल¨सह, धर्मबीर, पवन कुमार आदि ने भी धरने को संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी