गोरखपुर परमाणु संयंत्र से निकाले गए कर्मचारियों ने दिया धरना

संवाद सूत्र गोरखपुर गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना (एनपीसीआइएल) में काम कर रह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 07:16 AM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 07:16 AM (IST)
गोरखपुर परमाणु संयंत्र से निकाले गए कर्मचारियों ने दिया धरना
गोरखपुर परमाणु संयंत्र से निकाले गए कर्मचारियों ने दिया धरना

संवाद सूत्र, गोरखपुर :

गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना (एनपीसीआइएल) में काम कर रहे कर्मचारियों को ठेकेदार द्वारा निकाले जाने पर कर्मचारियों ने मुख्य गेट पर सोमवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें वापस नहीं रखा जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। धरना अनुबंधित श्रमिक संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ द्वारा दिया जा रहा है। इस मौके पर संघ के प्रधान नरेंद्र कुमार व महासचिव रामफल ने बताया कि लॉकडाउन के चलते एनपीसीआइएल में ठेकेदारों ने अनेक श्रमिकों को हटा दिया है। हटाये गये कर्मचारियों के समर्थन में अनुबंधित श्रमिक संघ साथ आ गया। उन्होंने बताया कि पूरा देश कोरोना वायरस जैसी महामारी से संघर्ष कर रहा है। उसके बचाव के कारण देश में सम्पूर्ण लॉकडाउन किया हुआ है। जिसके चलते मजदूर वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। और इस पर रोजी रोटी की समस्या आ खड़ी हुई है। मजदूर वर्ग अभी तक यह नही समझा पाया कि उसे अब कहा रोजगार मिलेगा और कैसे रोटी मिलेगी। जो मिली हुई थी वह रोजगार परमाणु संयंत्र के ठेकेदारों ने छीन लिया है। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को काम पर वापिस लिया जाए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एनपीसीआइएल के अधिकारियों को 5 नोटिस दे चुका है, जिसके बारे में एनपीसीआईएल ने कोई जवाब नही दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी मुख्य मांगे जो श्रमिक प्लांट से बाहर किये गये है उनको कार्य पर दोबारा रखा जाए। उन्होंने कहा कि श्रम कानून की पालना की जाए। अनुबंधित श्रमिकों को पूरा वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक सभी कर्मचारियों को वापस काम पर नही रखा जाता वे शांतिप्रिय तरीके से अपना धरना जारी रखेंगे ।

chat bot
आपका साथी