डा. रणजीत ओड प्रदेश उपाध्यक्ष व मोहनलाल बने सामाजिक चिकित्सक महासंघ के जिलाध्यक्ष

सामाजिक चिकित्सक महासंघ की बैठक जाट धर्मशाला में हुई। बैठक में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष सैनी राष्ट्रीय महासचिव डा. चन्नाराम गोयल प्रदेशाध्यक्ष डा. सुरेश शर्मा डा. बलवीर कौशिक प्रदेश महासचिव डा. रमेश ढांडा पानीपत महासचिव व पंजाब के डा. गोरेलाल ने विशेष रुप से भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 06:35 AM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 06:35 AM (IST)
डा. रणजीत ओड प्रदेश उपाध्यक्ष व मोहनलाल बने सामाजिक चिकित्सक महासंघ के जिलाध्यक्ष
डा. रणजीत ओड प्रदेश उपाध्यक्ष व मोहनलाल बने सामाजिक चिकित्सक महासंघ के जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद: सामाजिक चिकित्सक महासंघ की बैठक जाट धर्मशाला में हुई। बैठक में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष सैनी, राष्ट्रीय महासचिव डा. चन्नाराम गोयल, प्रदेशाध्यक्ष डा. सुरेश शर्मा, डा. बलवीर कौशिक प्रदेश महासचिव डा. रमेश ढांडा पानीपत महासचिव व पंजाब के डा. गोरेलाल ने विशेष रुप से भाग लिया। इस दौरान महासंघ के जिला प्रधान डा. रणजीत ओड को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसके अलावा जिला की नई कार्यकारिणी गठित करने के साथ कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति भी की गई। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष सैनी ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार विधानसभा में एक प्रस्ताव पास करके चिकित्सकों को कानूनी रूप से चिकित्सा प्रदान करने की छूट देने का काम करे। उन्होंने कहा कि सामाजिक चिकित्सक समाज के लोगों की सेवा करने के साथ सरकार का सहयोग करने का काम भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने तथा जारी नियमों की पालना करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

डा. रणजीत ओड की प्रदेश उपाध्यक्ष की नियुक्ति के साथ जिला कार्यकारिणी में डा. मोहनलाल बतरा को जिला का प्रधान, डा. कश्मीर लाल व डा. संतराम को उप प्रधान, डा. बलकार सिंह को महासचिव, डा. हरमीत सिंह को कोषाध्यक्ष, डा. मंगाराम व डा. महेंद्र को सचिव, डॉ. हेमराज, डॉ. प्रेम सिंह व डॉ. सतपाल सिंह को सलाहकार नियुक्त किया गया।

chat bot
आपका साथी