दीपावली पर तीन दिन अनाज मंडी में रहेगा अवकाश, नरमे के भाव में तेजी की संभावना

दीपावली पर्व के बाद नरमा के भाव में तेजी आने की संभावना है। माक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 05:24 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 05:24 PM (IST)
दीपावली पर तीन दिन अनाज मंडी में रहेगा अवकाश, नरमे के भाव में तेजी की संभावना
दीपावली पर तीन दिन अनाज मंडी में रहेगा अवकाश, नरमे के भाव में तेजी की संभावना

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : दीपावली पर्व के बाद नरमा के भाव में तेजी आने की संभावना है। मार्केट के जानकारों का कहना है कि नरमा का भाव 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच सकता है। इसके अलावा धान के भाव में भी और तेजी आ सकती है। वैसे भी इस बार नरमा का प्रति एकड़ औसत उत्पादन बहुत कम हुआ है। ऐसे में इसके भाव तो अवश्य बढ़ेंगे ही। कपास का भाव पहले ही 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल से करीब है। इसके भाव भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं व्यापार मंडल ने ने दीपावली पर मंगलवार यानी 5 नवंबर से शुक्रवार 7 नवंबर तक अवकाश की घोषणा की है। इसके बाद फसलों के खरीद विधिवत से शुरू होगी। व्यापार मंडल की अवकाश के चलते मंडी में अपने निजी खरीद एजेंसी के साथ सरकारी कार्यालयों में भी अवकाश रहेगा। 1121 की आवक के साथ भाव में आएगी तेजी

अनाज मंडी में अभी तक 1121 किस्म की आवक कम हो रही है। दीपावली के बाद आवक में तेजी आने के साथ आसार है। फिलहाल इस किस्म का भाव 3400 रूपये प्रति क्विंटल तक है। दीपावली के बाद यह भाव बढ़कर 4 हजार रुपये तक हो सकता है। इसके अलावा मुच्छल व 1509 किस्म के भाव में भी तेजी आएगी। अनाज मंडी में सभी फसलों की बोली सही से हो रही है, किसानों व व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जा रहीं। दीपावली पर तीन दिन का अवकाश रहेगा। इसके बाद शुक्रवार को फिर से पहले की तरह फसलों की बोली होगी।

- संजीव सचदेवा, सचिव मार्केट कमेटी।

chat bot
आपका साथी