सीआइए ने चार नशा तस्कर दबोचे

जागरण संवाददाता फतेहाबाद सीआइए फतेहाबाद पुलिस ने बुधवार रात को सिरसा रोड स्थित एक कोठी में छापामार कार्रवाई कर चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कैंटर व कार से चूरापोस्त गांजा व अवैध हथियार बरामद किया है। आरोपितों की पहचान हिसार जिले के गांव भोड़िया बिश्नोईयान निवासी विनोद कुमार उर्फ बतरा हिजरावां कलां व हाल अबाद सिरसा के प्रेम नगर निवासी बलविन्द्र सिंह हिसार जिले के गांव तलवंडी निवासी व हाल आबाद फतेहाबाद के शिव नगर का विरेन्द्र उर्फ बिल्लू व सिरसा जिले के गांव नाथूसरी चौपटा निवासी हरी सिंह के रूप में हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 06:00 AM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 06:00 AM (IST)
सीआइए ने चार नशा तस्कर दबोचे
सीआइए ने चार नशा तस्कर दबोचे

जागरण संवाददाता, झज्जर : रोडवेज विभाग ने अब बसों में 52 सवारियां बैठाने की अनुमति दे दी है। हालांकि, साथ ही कोरोना वायरस को देखते हुए शारीरिक दूरी के नियम की पालना करने की भी बात कही गई है। लेकिन, जैसे ही बसों के अंदर सवारियों की संख्या बढ़ाई गई। शारीरिक दूरी के नियम की अनदेखी हुई है। जहां दो गज दूरी बनाए रखने की बात कही जा रही थी, वहीं सवारियां एक फीट की दूरी भी नहीं बना पाई। शुक्रवार को बसों के अंदर सवारियों की संख्या बढ़ी हुई दिखी। जहां पहले बसों में केवल 30 सवारियां ही यात्रा करती हुई दिखाई देती थी, वहीं अब इनकी संख्या ने 50 का आंकड़ा पार कर दिया। अगर यात्रा करने वाली कुल सवारियों की बात करें तो ऐसा कुछ नहीं देखने को मिला। सामान्य की तरह झज्जर डिपो से शुक्रवार को भी 55 रोडवेज बसें ही चली। लेकिन, सवारियों की संख्या करीब ढाई हजार तक ही रही। जो आम दिनों में आने वाली सवारियों से भी कुछ कम। बसों में सवारियों की संख्या बढ़ाने के चलते में बसों के फेरे (चक्कर) कम करने पड़े। खासकर उन रूटों पर फेरे अधिक प्रभावित हुए, जिन पर सवारियों की संख्या कम रही। हालांकि, रोडवेज ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों को मास्क लगाने के साथ-साथ शारीरिक दूरी बनाकर रखने की भी हिदायत भी दी। जबकि, खानापूर्ति के इन नियमों के पीछे सवारियों की संख्या बढ़ने से शारीरिक दूरी के नियम का उल्लंघन होता नजर आया। इधर, बस स्टैंड से यात्रा करने वाली सवारियों के तापमान में जांच की जा रही है। - अब बसों में 52 सवारियां यात्रा करने के आदेश मिले हैं। शुक्रवार को सामान्य से भी कुछ कम सवारियों ने रोडवेज में यात्रा की। बसों में सवारियां बैठाने की संख्या बढ़ाने के चलते कुछ बसों के फेरे कम करने पड़े। राजबीर, स्टेशन सुपरवाईजर, बस स्टैंड, झज्जर।

chat bot
आपका साथी