बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जागरूकता का दिया संदेश

जागरण संवाददाता फतेहाबाद आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में स्वरांजलि काय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Apr 2019 11:41 PM (IST) Updated:Wed, 10 Apr 2019 11:41 PM (IST)
बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जागरूकता का दिया संदेश
बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जागरूकता का दिया संदेश

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में स्वरांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से जहां देश की विभिन्न संस्कृति को प्रस्तुत किया वहीं नो पॉलीथिन, सेव ट्री, महिला सशक्तीकरण स्टाप ड्रग के माध्यम से जागरूकता का संदेश देने का काम किया। इसके अलावा सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित प्रस्तुति से देश के वीर जवानों को याद किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन कमेटी के भारतभूषण मिड्ढ़ा, प्राचार्य बीएल गोदारा, उपप्राचार्य केके अरोड़ा व आए हुए अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मंच संचालन स्कूल की छात्राओं साधना, चैरी, तमन्ना वर्मा, हिमानी, हिमांशी, दिव्या गुंजन ने किया। सरस्वती वंदना से शुरु हुए कार्यक्रम में बच्चों द्वारा देश की विभिन्न संस्कृतियों की झलक प्रस्तुत की जिसमें राजस्थानी, पंजाबी, हरियाणवी ,गुजराती शामिल थी। टन टन घंटी बजी की प्रस्तुति के माध्यम से स्कूल और शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित प्रस्तुति भी दी गई। इक तेरा नाम सांचा, जय जय बजरंग बली आदि प्रस्तुतियों से देवी देवताओं को नमन किया गया। इसके अलावा पंजाबी भंगड़ा, गिद्दा व राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर स्पोटर्स शो का आयोजन भी किया गया। स्कूल प्रबंधन कमेटी के भारतभूषण मिड्ढ़ा ने स्कूल की गतिविधियों के बारे में बताते हुए कहा कि बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए बच्चों को शिक्षा देने के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जाता है। कार्यक्रम आयोजन में स्टाफ सदस्य रचना भ्याना, सपना ग्रोवर, सचिन चिराग, दीपिका झांब, राजकुमार, विनोद, उर्वशी, नेहा, कृष्णा चौधरी, राज नागपाल, संतोष तनेजा, अनीता वधवा ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

chat bot
आपका साथी