सगे भाई ने किया रिश्ते को तार-तार, माता-पिता की मौत के बाद बहन संग करता था ऐसा

फतेहाबाद में बड़ा भाई माता-पिता की मौत के बाद 12 साल की छोटी बहन से दुष्‍कर्म करता था। छोटी बहन किसी तरह बाल कल्याण समिति में पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ।

By Edited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 12:43 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 09:11 PM (IST)
सगे भाई ने किया रिश्ते को तार-तार, माता-पिता की मौत के बाद बहन संग करता था ऐसा
सगे भाई ने किया रिश्ते को तार-तार, माता-पिता की मौत के बाद बहन संग करता था ऐसा

जेएनएन, फतेहाबाद। शहर की एक कॉलोनी में 12 साल की एक लड़की के साथ उसके बड़े भाई द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की बाल कल्याण समिति में पहुंची। पीड़ित लड़की के माता-पिता की मौत हो चुकी है। महिला थाना पुलिस ने आरोपित भाई के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

मामले के अनुसार पुलिस को दिए बयान में 12 वर्षीय लड़की ने बताया कि उसकी मां की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। अब कुछ दिन पहले उसके पिता की भी मौत हो गई। अब लड़की व उसके दोनों भाई ही घर में रह रहे थे। उसका बड़ा भाई उससे करीब तीन साल बड़ा है। पिता की मौत के बाद बड़े भाई ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उसके साथ मारपीट करने लगा। भाई लगातार उसके साथ गलत काम कर रहा है। जब वह मना करती है तो उसके साथ मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है।

यह भी पढ़ें: रेल यात्रियों पर बढ़ा एक और भार, इस सेवा के लिए शुल्‍क में हुई सात गुनी बढ़ोत्‍तरी

लड़की किसी तरह से बाल कल्याण समिति पहुंची। समिति ने लड़की की काउंसलिंग की और उसके बाद महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने लड़की के बयान पर आरोपित भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी उमेद कुमार ने बताया कि मामले में लड़की के बयान पर आरोपित भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: अद्भूत है इस शख्‍स की रिक्शाचालक से प्रिंसिपल बनने की कहानी, हौसला देती है यह दास्‍तां

आरोपित लड़का भी नाबालिग है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। छोटे भाई और लड़की को भेजा अनाथालय घटना के बाद लड़की सहमी हुई है। बाल कल्याण समिति ने बच्ची और उसके छोटे भाई को संरक्षण के लिए अनाथालय भेज दिया है। यहां पर दोनों भाई-बहन रह रहे हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी