फोरलेन के खतरनाक कटों पर प्रशासन का ब्रेक

फतेहाबाद से लेकर अग्रोहा तक फोरलेन पर कई जगहों पर खतरन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Jun 2018 10:51 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jun 2018 10:51 PM (IST)
फोरलेन के खतरनाक कटों पर प्रशासन का ब्रेक
फोरलेन के खतरनाक कटों पर प्रशासन का ब्रेक

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

फतेहाबाद से लेकर अग्रोहा तक फोरलेन पर कई जगहों पर खतरनाक कट बने हुए थे जो लोगों की जान ले रहे थे। पांच दिन पहले डीसी व प्रशासनिक अधिकारियों ने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गांव बड़ोपल व धांगड़ को चिह्नित करे यहां पर सुधार के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए थे। एनएचएआइ के अधिकारियों को कहा था कि पांच दिन के अंदर इस पर काम होना चाहिए। गांव बड़ोपल में ब्रेकर व गांव धांगड़ के नानकपुरा ढाणी के पास बने खतरनाक कट को बंद कर दिया गया है। ये कट पहले ही तीन चार युवाओं की जान ले चुके हैं। अब कट बंद होने से हादसों में कमी आएगी।

फोरलेन शुरू हुए करीब एक साल हुआ है। लेकिन कई स्थानों पर ऐसे खतरनाक कट छोड़ दिए जो हादसे का कारण बन चुके थे। उपायुक्त ने अधिकारियों को साथ लेकर पांच दिन पहले इस क्षेत्र का निरीक्षण कर कटों को चिह्नित किया था। डीसी की फटकार के बाद जागा एनएचएआइ

उपायुक्त ने एनएचएआइ के अधिकारियों को फटकार लगाई थी कि गांव बड़ोपल व गांव धांगड़ में दो कट खतरनाक हैं। रात के समय में यहां पर कुछ दिखाई नहीं देता। इन कटों पर चार लोगों की मौत भी हो चुकी है। कुछ समय पहले तो बड़ोपल के पास सड़क पर बोलेरो गाड़ी खड़ी होने के कारण बाइक की टक्कर हो गई थी। जिससे तीन युवकों की मौत हो गई थी। इसके अलावा गांव धांगड़ के नानकपुरा के पास बना खतरनाक कट भी दो लोगों की जान ले चुका था। डीसी की फटकार के बाद अब गांव बड़ोपल में ब्रेकर के अलावा लाइटें व धांगड़ के पास बने कट पर डिवाइडर बना दिया है। समाजसेवी और सरपंच भी उठ चुके थे मामला

गांव धांगड़ के सरपंच प्रेम कुमार, बड़ोपल के सरपंच प्रतिनिधि जो¨गद्र पूनिया के अलावा समाजसेवी विनोद कड़वासरा सहित अनेक लोग इन खतरनाक कटों को लेकर सवाल उठाए थे। फोरलेन के अधिकारियों से भी मिले। लेकिन कुछ नहीं हुआ। लेकिन स्थानीय प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेने के बाद यह समस्या कुछ हद तक कम हो गई है। वर्जन

मैंने और अधिकारियों ने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया था। गांव धांगड़ व बड़ोपल में खतरनाक कट थे। बड़ोपल में ब्रेकर बनवा दिया गया है और धांगड़ के पास बने कट को भी बंद करवा दिया गया है। इन स्थानों पर होने वाले हादसों पर रोक लगेगी

::डा. हरदीप ¨सह

उपायुक्त फतेहाबाद।

chat bot
आपका साथी