जिले में 4247 विद्यार्थियों ने दी राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा

जागरण संवाददाता फतेहाबाद जिले के राजकीय व निजी स्कूलों में शुक्रवार को राष्ट्रीय उप

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 10:41 PM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 10:41 PM (IST)
जिले में 4247 विद्यार्थियों ने दी राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा
जिले में 4247 विद्यार्थियों ने दी राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

जिले के राजकीय व निजी स्कूलों में शुक्रवार को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में जिले 139 स्कूलों के 4247 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। शिक्षा विभाग ने 4630 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। लेकिन 91 प्रतिशत विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी है। यह परीक्षा समग्र शिक्षा अभियान के कार्यालय द्वारा आयोजित करवाई गई। इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बौद्धिक सर्वेक्षण करना रहा। शिक्षा विभाग के आदेशों के तहत हर स्कूल से 30 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। परीक्षा में चार कक्षाओं को शामिल किया गया। इसमें तीसरी, पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल रहे। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा में विद्यार्थियों से गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी विषय को लेकर ज्ञान जांचा गया। इससे पहले वर्ष 2017 में यह राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा आयोजित की गई थी। वर्ष 2020 में यह परीक्षा आयोजित होनी थी। लेकिन कोरोना के कारण पिछले साल यह परीक्षा आयोजित नहीं की गई। गांव भिरडाना में जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण

परीक्षा कैसे चल रही है इसका निरीक्षण जिला शिक्षा अधिकारी ने खुद किया। इस दौरान गांव भिरडाना स्थित महर्षि दयानंद सीनियर सेकंडरी स्कूल में परीक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ उपजिला शिक्षा अधिकारी सत्याव्रत आदि भी थे। इस दौरान प्रधानाचार्य रविद्र गौतम ने जानकारी दी कि उनके स्कूल में अच्छे से परीक्षा का आयोजन किया गया। नकल एक भी बच्चे ने नहीं की। इस दौरान पर्यवेक्षक मनीषा ने भी ड्यूटी निभाई। इन आंकड़ों पर डालें नजर

जिले के कुल स्कूलों में आयोजित हुई परीक्षा : 139

निजी स्कूलों में हुई परीक्षा : 62

सरकारी स्कूलों में हुई परीक्षा : 75

जवाहर नवोदय विद्यालय : 01

केंद्रीय विद्यालय : 01

शुक्रवार को जिले में परीक्षा देने के लिए कुल विद्यार्थी : 4630

जिले में कुल विद्यार्थियों ने दी परीक्षा : 4247

इन विद्यार्थियों ने नहीं दी परीक्षा : 383

कुल प्रतिशत विद्यार्थियों ने दी परीक्षा : 91 प्रतिशत

अब जाने किस खंड में कितने स्कूलों में बच्चों ने परीक्षा

खंड स्कूल परीक्षा दी

फतेहाबाद 45 1293

भट्टूकलां 18 555

भूना 20 534

जाखल 06 160

रतिया 22 784

टोहाना 28 921

जिले के 139 स्कूलों का चयन किया गया था जिसमें यह परीक्षा आयोजित हुई। उन्होंने खुद स्कूलों का निरीक्षण किया गया। एनसीआरटी के तहत यह परीक्षा आयोजित की गई थी। ऐसे में पेपर भी भेज दिए गए है। अब पता चलेगा कि विद्यार्थियों का लेवल कैसा है।

दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकार फतेहाबाद।

chat bot
आपका साथी