मानव श्रृंखला बना दिया भाइचारे का संदेश

संवाद सूत्र, भूना: लार्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना में बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला दिवस की आकृति बन

By Edited By: Publish:Wed, 26 Oct 2016 06:38 PM (IST) Updated:Wed, 26 Oct 2016 06:38 PM (IST)
मानव श्रृंखला बना दिया भाइचारे का संदेश

संवाद सूत्र, भूना: लार्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना में बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला दिवस की आकृति बनाकर एकता व भाईचारे का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन प्रेम कंबोज, प्राचार्य रमेश कंबोज ने बच्चो को जाति, धर्म से ऊपर उठकर एकसाथ मिलजुलकर रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर हरियाणा एक, हरियाणवी एक का नारा लगाया और जन जन को नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया गया। बच्चों ने नशे जैसी घातक बुराई से दूर रहने का भी संकल्प भी लिया। इस मौके पर दीपक कंबोज, जैकी कंबोज, रवि, सुरेश, नीलम, गीता, उर्मिला, मोनिका, परमजीत, रजनी, सुमन, विक्रम, पवन, नवीन, अजय, करतार, सुनील ने भी बच्चों को एकता में रहने के लिए प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी