दक्षिण अफ्रीका में बल्ला घुमाएंगे जिले के दो खिलाड़ी

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : क्रिकेट की दुनिया में दो चेहरे फतेहाबाद जिले से उभर कर आए हैं। ये खिल

By Edited By: Publish:Sun, 31 May 2015 01:49 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2015 01:49 AM (IST)
दक्षिण अफ्रीका में बल्ला घुमाएंगे जिले के दो खिलाड़ी

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

क्रिकेट की दुनिया में दो चेहरे फतेहाबाद जिले से उभर कर आए हैं। ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। अब पहली बार दक्षिण अफ्रीका में बल्ला लहराएंगे। इनमें शक्ति नगर निवासी संदीप कंबोज व दूसरा बरसीन निवासी सूरज कुमार है। दोनों दोस्त हैं और इनकी दोस्ती कभी क्रिकेट की पिच से शुरू हुई थी। आज खुश हैं कि दोनों एक साथ दक्षिण अफ्रीका में खेलने जा रहे हैं। 1 जून को यहां से रवाना हो जाएंगे। 4 जून को प्रतियोगिता शुरू हो जाएगी।

संदीप कंबोज ने बीए तक पढ़ाई की हुई है। इसी तरह सूरज कुमार एक निजी स्कूल में बारहवीं में पढ़ता है। इन दोनों की क्रिकेट में काफी रुचि है। दोनों एक साथ अभ्यास करते हैं। अक्सर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में एक साथ भाग लेने जाते हैं। हाल ही में वे मोहाली के क्रिकेट बैस क्लब में खेलने के लिए गए थे। वहां पता चला कि क्लब एक टीम तैयार कर रहा है, जो दक्षिण अफ्रीका में खेलने जाएगी। क्लब की तरफ से ट्रायल लिया जा रहा था जिसमें देश भर के खिलाड़ी बुलाए गए थे। प्रदेश से भी काफी संख्या में खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया। इस बीच क्लब ने पूरे देश से 13 खिलाड़ियों का चयन किया हैं, जिनमें तीन खिलाड़ी प्रदेश के हैं। संदीप व सूरज के अलावा तीसरा खिलाड़ी बहादुरगढ़ जिले का है। ये तीनों खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका की फिनिक्स अकेडमी में होने वाले मैचों में खेलेंगे। वहां भारत व दक्षिण अफ्रीका की टीमें खिलेंगे। सीरीज के रूप में पांच मैच खेले जाएंगे, जिनमें वे दोनों भाग लेंगे। संदीप कंबोज का कहना है कि फिनिक्स अफ्रीका की प्रतिष्ठित अकेडमी है। इसलिए उसमें खेलना उनके लिए गर्व की बात है।

::::::::::: पहले भी खेल चुके कई बार

संदीप कंबोज ने बताया कि वे दोनों पहले भी जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खेल चुके हैं। संदीप कंबोज खुद अंतर विश्चविद्यालय व अंतर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में कई बार खेल चुका है और सम्मानित भी हो चुका है। सूरज अभी उभरता हुआ खिलाड़ी है। मगर प्रतिभा होने के कारण आसानी से चयन हो गया। संदीप आल राउंडर है और सूरज गेंदबाजी में माहिर है। हालांकि बल्लेबाजी में भी कम नहीं है।

:::::::::::: साधारण परिवारों से हैं दोनों

सूरज व संदीप दोनों ही साधारण परिवारों से हैं। संदीप कंबोज के पिता गाड़ियों के मिस्त्री हैं और अपनी वर्कशॉप चलाते हैं। घर में माता व पिता के अलावा भाई है। सूरज के पिता किसान हैं। उसके माता-पिता के अलावा एक बहन है। ये खिलाड़ी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच ओपी सिहाग व माता-पिता को देते हैं। संदीप कंबोज बताता है कि उनके कोच ने क्रिकेट की बारीकियां बताई हैं। माता-पिता ने आगे बढ़ने में खूब सहयोग किया है।

chat bot
आपका साथी