खेत में किए किसान की तबीयत बिगड़ने से मौत

संवाद सूत्र, भूना : बुधवार देर रात्रि खेत में पानी लगाने गए गाव दहमान निवासी एक व्यक्ति की तबीयत बिग

By Edited By: Publish:Fri, 19 Dec 2014 08:52 PM (IST) Updated:Fri, 19 Dec 2014 08:52 PM (IST)
खेत में किए किसान की तबीयत बिगड़ने से मौत

संवाद सूत्र, भूना : बुधवार देर रात्रि खेत में पानी लगाने गए गाव दहमान निवासी एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए गाव के ही एक चिकित्सक को दिखाया गया। बाद में भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। लेकिन बृहस्पतिवार सुबह व्यक्ति की मौत हो गई। अंदेशा है कि उसकी मौत ठंड लगने से हुई है। बताया गया है कि गाव दहमान निवासी 39 वर्षीय उमराव सिंह अपने खेत में रात्रि करीब 9 बजे पानी लगाने के लिए गया। देर रात तक वापस नहीं लौटा। जब रात्रि को उसके परिजन वहा गए तो देखा कि उमराव सिंह दुबक कर बैठा था और ठड से काप रहा था। इसके बाद उसे उपचार के लिए गाव के ही एक चिकित्सक को दिखाया। हालत बिगड़ती देख भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवा दिया गया। जहा चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया, लेकिन हालत बिगड़ती चली गई। बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही भूना पुलिस मौके पर पहुच गई। परिजनों के बयानों पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी