थीम स्टेट महाराष्ट्र के रायगढ़ किले का निर्माण कार्य शुरू

सूरजकुंड मेला शुरू होने की तारीख नजदीक आने के साथ तैयारियां भी जोरों पर हैं। इस बार पर्यटकों को मेले के थीम राज्य महाराष्ट्र की संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। मेला परिसर में मराठा साम्राज्य की खास पहचान सुप्रसिद्ध रायगढ़ के किले का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस किले में मराठा साम्राज्य के लोकप्रिय वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jan 2019 08:00 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jan 2019 08:00 PM (IST)
थीम स्टेट महाराष्ट्र के रायगढ़ किले का निर्माण कार्य शुरू
थीम स्टेट महाराष्ट्र के रायगढ़ किले का निर्माण कार्य शुरू

ओमप्रकाश पांचाल, फरीदाबाद : सूरजकुंड मेला शुरू होने की तारीख नजदीक आने के साथ तैयारियां भी जोरों पर हैं। इस बार पर्यटकों को मेले के थीम राज्य महाराष्ट्र की संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। मेला परिसर में मराठा साम्राज्य की खास पहचान सुप्रसिद्ध रायगढ़ के किले का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस किले में मराठा साम्राज्य के लोकप्रिय वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

मेला अधिकारी राजेश जून ने बताया कि किले के भाव को दर्शाने के लिए मुख्य चौपाल के सामने स्थित हवेली के पीछे पहाड़ी पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। किले में छात्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अलाव उनके जीवन के बारे में भी काफी जानकारी मिल सकेगी। पर्यटकों को किले तक जाने के लिए हवेली पास से ही सीढि़यां बनाई जाएंगी। स्टॉलों को भी बनाया जा रहा है आकर्षक

अतिरिक्त मुख्य सचिव विजय वर्धन ने बताया कि इस बार सूरजकुंड मेले में आने वाले पर्यटकों स्टॉल भी नए रंगों में दिखाई देंगे। इसके लिए स्टॉलों को आकर्षक बनाने के लिए स्टॉल के खंभों को विभिन्न रंगों में रंगा जाने का कार्य जोरों पर रही हैं। स्टॉल पर लगी शेड को पीले और लाल रंग में रंगा जा रहा है। लगाया जाएगा सन ट्री

सूरजकुंड के नाम को सार्थक करने के लिए सन ट्री लगाया जाएगा, जो पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण केंद्र होगा। विष्णु द्वार और पर्यटन विभाग को दी जाने वाली जगह पर दर्शकों के बैठने का इंतजाम किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों के खेलने के लिए स्थान का इंतजाम किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी