ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ी ब्लेड, अनहोनी की आशंका

रीढ़ की हड्डी के पास गांठ का ऑपरेशन कराने गए एक छात्र की किडनी निकालने के प्रयास का बड़ा मामला सामने आया है। बल्लभगढ़ निवासी बीएससी के छात्र चमन का आरोप है कि इस बारे में ऑपरेशन के बाद कराए गए एक्सरे में खुलासा हुआ है। किडनी के पास एक ब्लेड एक्सरे में दिखाई दे रही है। छात्र के अनुसार जब उसका ऑपरेशन रीढ़ की हड्डी का होना था तो डॉक्टरों ने पेट पर कट क्यों लगाया। इसकी शिकायत धौज पुलिस थाने में दी गई है लेकिन मामला दर्ज नहीं हो सका है। आरोप है कि पुलिस टाल मटोल कर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 09:43 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 09:43 PM (IST)
ऑपरेशन के दौरान पेट में 
छोड़ी ब्लेड, अनहोनी की आशंका
ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ी ब्लेड, अनहोनी की आशंका

प्रवीन कौशिक, फरीदाबाद : रीढ़ की हड्डी के पास गांठ का ऑपरेशन कराने गए एक छात्र के पेट में किडनी के पास डॉक्टरों ने ब्लेड छोड़ दिया। बल्लभगढ़ निवासी बीएससी के छात्र चमन को ऑपरेशन के बाद कराए गए एक्सरे में इसकी जानकारी मिली। छात्र के अनुसार जब उसका ऑपरेशन रीढ़ की हड्डी का होना था तो डॉक्टरों ने पेट पर कट क्यों लगाया, उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका जताते हुए इसकी शिकायत धौज पुलिस थाने में दी है। आरोप है कि पुलिस टाल मटोल कर रही है और अस्पताल प्रबंधन भी राजीनामा करने पर दबाव बना रहा है।

चमन ने धौज पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि रीढ़ की हड्डी में गांठ के चलते 10 सितंबर को वह एक मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर गए थे। वहां डॉक्टरों ने 12 सितंबर को उसका ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के 5-6 घंटे बाद होश आया तो देखा कि पेट में एक कट लगा है। उसने तुरंत डॉक्टर से पूछा कि पेट में बाईं ओर क्यों कट लगाया है। डॉक्टर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। तीन दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। घर आने के बाद उसे पेट दर्द होना शुरू हो गया। 18 सितंबर को वह अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने एक्सरे किया, उसमें पता लगा कि पेट के अंदर सर्जिकल ब्लेड रह गई है। डॉक्टरों ने कहा ऑपरेशन कर इसे बाहर निकाल देते हैं। यह सुनकर वह अस्पताल से भागकर घर आ गया। उसने निजी लैब में अल्ट्रासाउंड कराया तो भी किडनी के पास एक ब्लेड दिखाई दी। इसके बाद उसने मेट्रो अस्पताल में ऑपरेशन करा पेट के अंदर से ब्लेड बाहर निकलवाया। उसने पुलिस से अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिल गई है। जांच की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन से भी रिकॉर्ड लिया जाएगा। उसके बाद देखेंगे कि मामला दर्ज होना चाहिए या नहीं।

-रघुबीर, सब इंस्पेक्टर, धौज थाना।

chat bot
आपका साथी