स्कूटी सवार ठग ने फिर दो बुजुर्गों को बनाया निशाना

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़: तीन महीने शांत रहने के बाद स्कूटी सवार ठग फिर लौट आया है। शुक्रवार को उसने सेक्टर-

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 08:06 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 08:06 PM (IST)
स्कूटी सवार ठग ने फिर दो 
बुजुर्गों को बनाया निशाना
स्कूटी सवार ठग ने फिर दो बुजुर्गों को बनाया निशाना

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : तीन महीने शांत रहने के बाद स्कूटी सवार ठग फिर सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को उसने सेक्टर-8 में अलग-अलग जगह दो बुजुर्गों को निशाना बनाया। उसने सोने की अंगूठी व कड़े लेकर फरार हो गया। इससे पहले 14 जनवरी को उसने सेक्टर-16 में एक बुजुर्ग महिला से सोने की चूड़ियां, चेन व झुमके ठगे थे। लगातार एक ही तरीके से वारदात करने वाले इस शातिर ठग के बारे में पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है। पुलिस मामला दर्ज कर इसकी तलाश में जुटी है।

शुक्रवार को इस ठग का पहला शिकार बने सेक्टर-8 मकान नंबर-2146 निवासी बुजुर्ग महेंद्र ¨सह मलिक। दोपहर बाद करीब 2 बजे सफेद रंग की स्कूटी पर एक युवक आया। उसने नीले रंग का स्वेटर और जींस पहनी हुई थी। उसने खुद को महेंद्र ¨सह के बेटे का दोस्त बताया। और उनकी अंगूठी की तारीफ की। कहा कि उसे भी अपने पिता के लिए ऐसी अंगूठी बनवानी है। उसने सुनार को दिखाने के लिए अंगूठी मांगी। महेंद्र ¨सह ने अंगूठी उतार कर दे दी। वह अंगूठी को लेकर चल गया। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आया, तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ और परिवार वालों को इस संबंध में बताया।

इसके आधे घंटे बाद ही इस ठग ने इसी सेक्टर में नंबर 220 में रहने वाली बुजुर्ग प्रतिमा देवी को निशाना बनाया। वह प्रतिमा देवी के घर गया। उसने उनके सोने के कड़े की तारीफ की और कहा कि उसे भी अपनी पत्नी के लिए कड़ा बनवाना है। यदि आप कड़े को सुनार को दिखाने के लिए दे दें, तो दिखाकर लाकर वापस आपको वापस दे देगा। उस युवक की बात पर विश्वास करके उन्होंने सोने का कड़ा उतार कर दे दिया। वह कड़ा लेकर चला गया। काफी देर तक कड़ा लेकर वापस नहीं लौटा, तो उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। दो की शिकायत पर अज्ञात ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मकान में व आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देख रहे हैं। जल्द ही आरोपित को दबोच लिया जाएगा।

-महेश कुमार, प्रभारी, थाना सेक्टर-7

chat bot
आपका साथी