Faridabad Crime: ट्रेन के आते ही पटरी पर लेट गई महिला, गर्दन धड़ से हुई अलग; मौके पर मौजूद लोग देखकर रह गए हैरान

फरीदाबाद के न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। महिला अचानक रेलवे ट्रैक पर उतर गई। जैसे ही आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस-वे करीब आई तुरंत ट्रैक पर लेट गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। मौके पर काफी लोग मौजूद थे। सभी लोग यह दृश्य देखकर हैरान रह गए।

By Parveen Kaushik Edited By: Sonu Suman Publish:Fri, 19 Apr 2024 07:22 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2024 07:22 PM (IST)
Faridabad Crime: ट्रेन के आते ही पटरी पर लेट गई महिला, गर्दन धड़ से हुई अलग; मौके पर मौजूद लोग देखकर रह गए हैरान
Faridabad में ट्रेन के आते ही पटरी पर लेट गई महिला, गर्दन धड़ से हुई अलग।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। न्यू टाउन फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर एक महिला अचानक रेलवे ट्रैक पर उतर गई। जैसे ही आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस-वे करीब आई, तुरंत ट्रैक पर लेट गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। मौके पर काफी लोग मौजूद थे। सभी लोग यह दृश्य देखकर हैरान रह गए।

मृतका की पहचान नीतू (35) के रूप में हुई। वह एनआईटी स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी में नौकरी करती थी। उसके पति का नाम अरविंद ठाकुर है। उसके साथ तिलपत में रहती थी। नीतू की दस साल की एक बेटी भी है।

घरेलू परेशानी के चलते महिला ने की आत्महत्या

करीब 20 दिन से नीतू अपने मायके में पलवल के कृष्णा कॉलोनी में रह रही थी। आत्महत्या के कारण का कुछ पता नहीं लगा है। आशंका है कि कुछ घरेलू परेशानी रही होगी।

ये भी पढ़ेंः Faridabad crime: किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले रिश्तेदार को चार साल बाद 20 साल की सजा

chat bot
आपका साथी