फरीदाबाद में अज्ञात जंगली जानवर के डर से सहमे लोग, वन विभाग को दी सूचना

वन्य प्राणी जीव विभाग के निरीक्षक चरण सिंह ने बताया कि सेक्टरवासियों की ओर से जंगली जानवर के बारे में सूचना आई थी। हमारी टीमें लगातार सेक्टर में निरीक्षण कर रही हैं लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं लग सका है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Fri, 20 Nov 2020 06:54 PM (IST) Updated:Fri, 20 Nov 2020 06:54 PM (IST)
फरीदाबाद में अज्ञात जंगली जानवर के डर से सहमे लोग, वन विभाग को दी सूचना
जंगली जानवर कुत्तों के पीछे भागता हुआ दिखाई दिया।

फरीदाबाद, जागरण संवाददाता।  अशोक एन्क्लेव पार्ट दो में रहने वाले लोग इस समय अज्ञात जंगली जानवर की वजह से दहशत में हैं। जंगली जानवर ने यहां एक मंदिर परिसर में लंगूर पर हमला कर उसे मार दिया और काफी हिस्से को खा गया। मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में जंगली जानवर इधर-उधर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। स्थानीय निवासियों को शक है कि यह लकड़बग्घा हो सकता है।

सूचना मिलने पर वन्य प्राणी जीव विभाग की टीम ने पूरे सेक्टर व आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया लेकिन जंगली जानवर के बारे में कुछ पता नहीं लग सका है। बता दें कोरोना काल में गांव से लेकर शहर में कई जगह जंगली जानवर रिहायशी इलाके में देखे जाने की सूचना आई हैं।

 दो बार दिखाई दिया जानवर

अशोक एन्क्लेव पार्ट दो की आरडब्ल्यूए के प्रधान विनोद गुप्ता ने बताया कि बुधवार को मंदिर परिसर में एक मरे हुए लंगूर को देखा। इसके अधिकतर हिस्से को किसी जानवर ने खा लिया था। शक होने पर जब आसपास लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज देखी तो इसमें दो दिन एक जंगली जानवर कुत्तों के पीछे भागता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद सभी सेक्टरवासियों को अलर्ट किया गया।

दिन ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा

प्रधान गुप्ता ने बताया कि अब दो-तीन दिन से लोग दिन ढलते ही अपने घरों के अंदर चले जाते हैं। सुबह कोई सैर करने के लिए बाहर नहीं निकलते। सभी के अंदर डर है। उन्होंने बताया कि अनंगपुर डेयरी से लेकर पूरे अशोक एन्क्लेव में रहने वाले आमजन को सतर्क कर दिया गया है। जब तक जंगली जानवर के बारे में कुछ पता नहीं लग जाता तब तक सभी को सावधान रहना होगा।

वन्य प्राणी जीव विभाग के निरीक्षक चरण सिंह ने बताया कि सेक्टरवासियों की ओर से जंगली जानवर के बारे में सूचना आई थी। हमारी टीमें लगातार सेक्टर में निरीक्षण कर रही हैं लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं लग सका है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी