Faridabad: युवक ने युवती से बनाए शारीरिक संबंध और हो गई गर्भवती, डिलीवरी होने पर फरार हुआ आरोपी 5 माह बाद गिरफ्तार

संजय कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम ने एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पांच महीने से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है। युवती की डिलीवरी होने के बाद आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम बलवंत उर्फ संग्राम है। वह उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला था।

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun Publish:Fri, 26 Apr 2024 05:03 PM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2024 05:03 PM (IST)
Faridabad: युवक ने युवती से बनाए शारीरिक संबंध और हो गई गर्भवती, डिलीवरी होने पर फरार हुआ आरोपी 5 माह बाद गिरफ्तार
युवक ने युवती से बनाए शारीरिक संबंध और हो गई गर्भवती।

प्रवीन कौशिक, फरीदाबाद। संजय कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम ने एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पांच महीने से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है। युवती की डिलीवरी होने के बाद आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम बलवंत उर्फ संग्राम है। वह उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला था। यहां मुजेसर एरिया में किराये के मकान पर रहता था। आरोपित एक उद्योग में नौकरी करता था।

आरोपित के पड़ोस में ही एक युवती परिवार सहित रहती थी। इसके माता-पिता दिन में काम पर चले जाते थे। आरोपित ने युवती से दोस्ती कर ली। उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इससे युवती गर्भवती हो गई। शुरू के महीनों में उसके स्वजन को इस बारे में पता नहीं लगा।

नवंबर 2023 में युवती की तबीयत बिगड़ी तो उसे अस्पताल ले गए। वहां पता लगा कि वह गर्भवती है। 30 नवंबर 2023 को उसकी डिलीवरी हुई। आरोपित को जब इस बात का पता लगा तो वह यहां से भाग गया। युवती के पिता की शिकायत के आधार पर थाने में पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोपित की तलाश के लिए टीम गठित की गई। आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल-बदल कर रहने लगा।पुलिस लगातार उसके पीछे लग रही थी। अब पुलिस ने उसे सरूरपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित यहां से भिवाड़ी चला गया था। वहां नौकरी करने लगा। अब वह किसी काम से फरीदाबाद आया था। पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ पूरी होने के बाद उसे अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी