Nikita Murder Case: देखिये- कैसे फ्रेंडशिप से इनकार करने पर सिरफिरे ने निकिता को मार दी गोली, मौत

Faridabad Girl Murder Case एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने तृतीय वर्ष की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने अग्रवाल कॉलेज के ठीक सामने वारदात को अंजाम दिया। हमलावर अपने साथी के साथ कार में सवार होकर आया था।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:48 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 01:57 PM (IST)
Nikita Murder Case: देखिये- कैसे फ्रेंडशिप से इनकार करने पर सिरफिरे ने निकिता को मार दी गोली, मौत
जान गंवाने वाली छात्रा का नाम निकिता था।

फरीदाबाद [हरेंद्र नागर]। Faridabad Girl Murder Case: एकतरफा प्यार में पड़े युवक ने सिटी बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में तृतीय वर्ष की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने अग्रवाल कॉलेज के ठीक सामने वारदात को अंजाम दिया। हमलावर अपने साथी के साथ कार में सवार होकर आया था। उसने पहले छात्रा को कार में खींचने का प्रयास किया। असफल रहने पर गोली मार दी। छात्रा का नाम निकिता है।

छात्रा के पिता मूलचंद तोमर मूलरूप से यूपी के हापुड़ निवासी हैं, लेकिन लंबे समय से यहां सेक्टर-23 के पास रिहायशी सोसायटी में रहते हैं। उनके मुताबिक रोजका मेव निवासी तौशीफ नाम का युवक 12वीं कक्षा तक निकिता के साथ पढ़ा था। वह उस पर दोस्ती के लिए दबाव डालता था, मगर उसने इसके लिए साफ इनकार कर दिया था। उसने साल 2018 में आरोपित ने छात्रा का अपहरण भी किया था, मगर तब लोकलाज के चलते परिवार ने समझौता कर लिया था। पुलिस ने छात्रा के भाई नवीन की शिकायत पर तौफिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

देखिये कैसे लड़की को मारी गोली। pic.twitter.com/trnwmpiCjd

— Vinay K Tiwari (@Vinay_Journalis) October 27, 2020

नवीन ने बताया कि सोमवार को निकिता परीक्षा देने के लिए कॉलेज गई थी। मां विजयवती और भाई नवीन कालेज के बाहर इसका इंतजार कर रहे थे। शाम करीब 4 बजे वह परीक्षा देकर बाहर आई। कालेज गेट से थोड़ा आगे एक आइ-20 कार आकर उसके पास रुकी। उसमें से तौशीफ निकला। उसने निकिता को कार में खींचने का प्रयास किया। तभी तौफिक ने उसकी मां और भाई को देखा। उसने कट्टा निकालकर निकिता के ऊपर गोली चला दी, जो उसके कंधे में लगी। गोली लगने पर वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। आरोपित अपने साथी संग कार में बैठकर फरार हो गया। मां और भाई ने निकिता को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी