निकिता, भविष्य और कमल ने जीते मुकाबले

अंडर-17 के 50 किलोग्राम वर्ग में कमल कश्यप, प्रणव शर्मा और नितेश कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में मोनल कुकरेजा ने ईशिका ¨सह और अदिति अग्रवाल को हराकर पहले स्थान पर कब्जा किया। 60 किलोग्राम वर्ग में रंजीत कुमार झा, अथर्व चंदीला, अमन और दीपक ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Sep 2018 08:51 PM (IST) Updated:Sat, 08 Sep 2018 08:51 PM (IST)
निकिता, भविष्य और 
कमल ने जीते मुकाबले
निकिता, भविष्य और कमल ने जीते मुकाबले

जासं, फरीदाबाद : क्रीड़ा भारती की ओर से एनआइटी तीन स्थित स्पो‌र्ट्स कॉम्प्लेक्स में किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-11, 14 और 17 आयुवर्ग के मुकाबले संपन्न कराए गए।

अंडर-11 के 30 किलोग्राम वर्ग में निकिता ने पहला और दीपिका शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में भविष्य तोमर ने प्रथम और देव ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-17 के 50 किलोग्राम वर्ग में कमल कश्यप, प्रणव शर्मा और नितेश कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में मोनल कुकरेजा ने ईशिका ¨सह और अदिति अग्रवाल को हराकर पहले स्थान पर कब्जा किया। 60 किलोग्राम वर्ग में रंजीत कुमार झा, अथर्व चंदीला, अमन और दीपक ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-14 के 40 किलोग्राम वर्ग में पवित्र छाबड़ा ने पहला और नितिन राय दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-11 के 30 किलो से कम भार वर्ग में कुनाल, कार्तिक, करन और दीपांशु ने जीत दर्ज की। वहीं अंडर-14 के 40 किलोग्राम से अधिक वर्ग में पंकज कुमार ने पहला, अंश मेहंदीरत्ता ने दूसरा और भव्या ने तीसरा स्थान हासिल किया।

chat bot
आपका साथी