दौड़ में हिस्सा लेने वाले धावक किए सम्मानित

बेहतर स्वास्थ्य के लिए ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित ग्रीन वैली के निवासी 12 घंटे की रिले दौड़े। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से आयोजित इस रिले दौड़ में सोसायटी के 300 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Dec 2019 08:11 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 06:20 AM (IST)
दौड़ में हिस्सा लेने वाले 
धावक किए सम्मानित
दौड़ में हिस्सा लेने वाले धावक किए सम्मानित

जासं, फरीदाबाद : बेहतर स्वास्थ्य के लिए ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित ग्रीन वैली के निवासी 12 घंटे की रिले दौड़े। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से आयोजित इस रिले दौड़ में सोसायटी के 300 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। धावकों महिला-पुरुष सहित हर उम्र के लोगों शामिल रहे। धावकों को अलग-अलग समूहों में बांट दिया गया। समूहों ने एक के बाद एक दौड़ लगाई, इस तरह 12 घंटे की दौड़ संपन्न हुई। दौड़ में हिस्सा लेने वाले सभी धावकों को अलग-अलग सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के प्रधान सतीश मिश्रा ने बताया कि इस दौड़ का उद्देश्य सोसायटी के निवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। सभी ने अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार दौड़ में हिस्सा लिया। लोगों के लिए जुंबा नृत्य, मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। लोगों को स्वास्थ्यवर्धक खानपान की भी जानकारी दी गई।

इस दौरान निखिल अग्रवाल, अनु अग्रवाल, मुकेश त्यागी, निशा त्यागी, आशीष अग्रवाल, मीता अग्रवाल, राखी गुप्ता, नलिन गुप्ता, राजीव ओबरॉय, गीतांजलि ओबरॉय, आभा मिश्रा, पंकज चड्ढा, अनुपमा चड्ढा, महेंद्र रघुवंशी, वंदना, अनुज श्रीवास्तव, राजेंद्र झा, अलका, सुमित शर्मा, कविता शर्मा और रामा तिवारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी