बारिश से फसलों में भारी नुकसान

जिले में बारिश ने रही-सही कसर बृहस्पतिवार को पूरी कर दी। हजारों एकड़ गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है। सरसों का दाना भी गीला हो रहा है पूरी तरह से जमीन पर बिछी हुई दिखाई दे रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Mar 2020 06:11 PM (IST) Updated:Sat, 07 Mar 2020 06:12 AM (IST)
बारिश से फसलों में भारी नुकसान
बारिश से फसलों में भारी नुकसान

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : जिले में बारिश ने रही-सही कसर बृहस्पतिवार को पूरी कर दी। हजारों एकड़ गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है। सरसों का दाना भी गीला हो रहा है, पूरी तरह से जमीन पर बिछी हुई दिखाई दे रही है। किसान फसल को देख कर खासे चितित हैं। क्योंकि जमीन पर गिरी हुई फसल को काटने के लिए जल्दी मजदूर भी नहीं मिलने वाले नहीं है। अभी भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। जल्दी से मौसम साफ होता हुआ दिखाई भी नहीं दे रहा है।

जिले में बृहस्पतिवार की रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक फरीदाबाद में 24 मिलीमीटर, बल्लभगढ़ में 21 मिलीमीटर और छांयसा में 24 मिलीमीटर बारिश कृषि एवं किसान कल्याण व राजस्व विभाग ने अपने रिकार्ड में दर्ज की है। खेतों में पिछले शनिवार को ही पानी भर गया था। जिससे जमीन अभी तक पूरी तरह से गीली थी, कि बुधवार को फिर से बारिश हो गई और बृहस्पतिवार को पूरी रात पानी पड़ता रहा। सुबह किसानों ने खेतों पर जाकर देखा, तो फसल पूरी तरह से लेटी हुई थी। किसानों की छह महीने की मेहनत पर पानी फिर गया। उनके इस नुकसान की कोई भरपाई करने वाला भी नहीं है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जब से योजना शुरू हुई अब तक मुश्किल से जिले के 800 किसानों को मुआवजा मिला है। जबकि नुकसान के बारे में शिकायत करीब 5000 किसान कर चुके हैं। अब किसानों की समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर अपने नुकसान की शिकायत किससे करें। गेहूं की फसल में दाना पड़ रहा है। वजन होने की वजह से अब गेहूं की फसल का उठना मुश्किल है। लेटी हुई फसल को काटने वाले मजदूर भी ज्यादा गेहूं लेते हैं। गेहूं को खेत से कैसे काटा जाएगा।

-अमर सिंह, मच्छगर सरसों की फसल में आधा-आधा नुकसान हो चुका है। अब सरसों में दाना पड़ चुका है और 10 दिन बाद मंडी में आने लगेगी। अब बारिश से जमीन पर गिरी हुई सरसों की फली में दाना हरा हो सकता है।

-रामबीर, बहरौला मेरे गेहूं में सुनहरी झलक दिखाई दे रही थी। यदि बारिश न होती है, तो होली के बाद गेहूं की खेत से कटाई का काम शुरू हो जाता है। 28 अक्टूबर को गेहूं की बोआई की थी।

-बाबूराम, मोहना बारिश से रबी की फसल गेहूं, जौ, सरसों में जमीन पर गिरने के कारण काफी नुकसान है। नुकसान के बारे में अभी किसानों की शिकायतें आ रही हैं। इन शिकायतों के बाद सर्वे किया जाएगा।

-डॉ.आनंद कुमार, क्षेत्रीय विकास अधिकारी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग फरीदाबाद

chat bot
आपका साथी